कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले- मदरसों में आतंकवाद की नहीं, राष्ट्रवाद की मिलेगी शिक्षा

Published : Apr 03, 2022, 10:16 AM ISTUpdated : Apr 03, 2022, 10:32 AM IST
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले- मदरसों में आतंकवाद की नहीं, राष्ट्रवाद की मिलेगी शिक्षा

सार

योगी सरकार 2.0 में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मदरसों में दी जानी वाली शिक्षा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वहां पर सिर्फ राष्ट्रवाद की शिक्षा दी जाएगी। किसी भी प्रकार के आतंकवाद की शिक्षा नहीं दी जाएगी। हम कॉर्मशियल शिक्षा पर जोर दे रहे है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करेगा उसपर बुलडोजर चलेगा। 

बरेली: उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे है। शपथ ग्रहण के 24 घंटे के अंदर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव हो गए तो वहीं विभागों के आवंटन के बाद से मंत्री भी किसी भी तरह की कमी नही छोड़ रहे है। शहर में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मदरसों में अब राष्ट्रवाद की शिक्षा दी जाएगी। मदरसों में राष्ट्रीय भावना को प्रेरित करने वाली शिक्षा प्रदान करेंगे ना कि आतंकवाद फैलाने वाली शिक्षा को बढ़ावा देंगे। इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा होगा तो चाहे नया हो या पुराना उनपर बुलडोजर चलेगा। यह सारी बातें उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कही है।

गाय के प्रोडक्ट से गौशाला का निकाला जाएगा खर्चा
कैबिनेट मंत्री ने गायों को लेकर कहा कि अब हर जिले में और तहसील स्तर पर एक गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। मंत्री आगे कहते है कि गोमाता की रक्षा के लिए बरेली को रोल मॉडल बनाने का प्रयास जारी है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त गोशाला में गाय के पांच तत्वों दूध, घी, दही, गोबर, मूत्र से प्रोडक्ट बनाए जाएंगे। उन उपयोगी चीजों की बिक्री से गौशाला का खर्चा निकाला जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में मुर्रा भैंस को लाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जाएगा। इससे यूपी दुग्ध उत्पादन में तेजी से सुधार करेगा। 

उत्तर प्रदेश में बेल्जियम का मॉडल होगा पेश
आईवीआरआई की बैठक में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह भी कहा कि आंवला को एक अलग जिला बनाया जाएगा। इसमें रामपुर जिले की शाहबाद तहसील का इलाका, बदायूं की दातागंज तहसील, बिसौली और सदर तहसील का भाग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाभारत काल में यहां पर सारी संपदा थी। उत्तराखंड अलग होने के बाद भी प्रदेश में पर्यटन की बड़ी संभावनाए हैं। रामगंगा पर दो पुल बनवाएं हैं। यह पुल बरेली और आंवला दोनों के लिए लाभकारी हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अयोध्या में विश्व स्तरीय गौशाला का निर्माण करके यूपी में बेल्जियम का मॉडल विशेष किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आंवला को जिला बनाने की मांगी रिपोर्ट कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने आंवला को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके पहले कार्यकाल में कहा था। 

योगी सरकार 2.0 में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- बीजेपी की जीत देखकर निकल गई सारी गर्मी

योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- पिता का अपमान करने वाले का ईश्वर भी नहीं देता साथ

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kanpur Weather: 25 जनवरी को कानपुर में कोहरा या धूप? जानिए पूरा मौसम अपडेट
Prayagraj Weather: क्या 25 जनवरी को प्रयागराज में कोहरा बिगाड़ेगा दिन? जानिए मौसम का पूरा हाल