बिजनौर: पति ने पत्नी की हत्या के बाद उठाया दर्दनाक कदम, बिखर गया हंसता-खेलता हुआ परिवार

यूपी के बिजनौर में पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी। दंपति के बच्चों ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 28, 2022 12:16 PM IST

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक युवक ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद युवक ने फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल किया जाने वाला डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दें कि खानपुर खादर गांव निवासी जयपाल सिंह पुत्र कलवा सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। दंपित के चार बच्चे हैं। 

पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद पति ने दी जान
बीते मंगलवार रात को जयपाल अपनी पत्नी मुकेश देवी के साथ गांव में रामलीला देखने गया था। इसके बाद दोनों घर वापस आ गए थे। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच किसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। वहीं घर वापसी के बाद दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद जयपाल पत्नी को लेकर खेत की ओर चला गया। वहां पर उसने पत्नी मुकेश देवी को लाठी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद पत्नी को मरा हुआ समझ कर उसके दुपट्टे से आम के पेड़ पर फांसी लगाने की कोशिश की तो पेड़ की डाल टूट गई।

Latest Videos

चारों बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
इसके बाद युवक ने नहर के पास एक आम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो वह मुकेश देवी को लेकर फौरन अस्पातल भागे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं अपने माता-पिता को खो देने के बाद चारों बच्चों आंचल, शिवम, प्रिंस और लविश का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों ने बताया कि माता-पिता के बीच में काफी समय से विवाद चल रहा था। लेकिन रात में जब वह लोग सो गए तो इसके बाद क्या हुआ उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। कोतवाल सतीश राय ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है। वहीं मृतका के जेठ की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

बिजनौर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजन ने हंगामे के साथ ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप

Share this article
click me!

Latest Videos

उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'