गाड़ी का चालान कटते ही गाली-गलौज पर उतरे डॉक्टर साहब, पुलिस ने दर्ज किया केस

Published : May 19, 2022, 05:45 PM ISTUpdated : May 19, 2022, 05:46 PM IST
 गाड़ी का चालान कटते ही गाली-गलौज पर उतरे डॉक्टर साहब, पुलिस ने दर्ज किया केस

सार

यूपी के बिजनौर के चांदपुर में ट्रैफिक पुलिस को गाली देना और हंगामा करना एक डॉक्टर को भारी पड़ गया है। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज करने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस ने डॉक्टर की गाड़ी का चालान काट दिया। जिसके बाद डॉक्टर तैश में आ गए और उन्होंने पुलिस वाले के साथ गाली-गलौज करने लगे। जो की अब उनको महंगा पड़ता दिख रहा है।  पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित गाली-गलौज करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस के सिपाही मोहित चौहान और दिनेश कुमार चांदपुर के रेलवे फाटक के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान डॉक्टर संदीप चौधरी अपनी लाल रंग की कार से मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था।  जब उसे गाड़ी रोकने को कहा गया तो उन्होंने बात पर कोई ध्यान ही नही दिया। उसके बाद उनकी गाड़ी रोकी गई और उससे कहा गया कि सीट बेल्ट लगाएं नहीं तो चालान हो जाएगा। बात नहीं मानने पर डॉक्टर का चालान काट दिया गया तो वह भड़क गए है और पुलिस वालों के साथ गाली-गलौज पर उतर आए।

गाली देने वाले डॉक्टर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने गाली देने वाले डॉक्टर संदीप चौधरी के खिलाफ चांदपुर थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने और गाली गलौज करने को लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद डॉक्टर की तलाश में जुट गए है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने दी जानकारी 
बिजनौर के पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक डॉक्टर द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और हंगामा करने का मामला आया है.  जिसमें वो सीट बेल्ट नहीं पहना था और फोन पर बात कर रहा था. ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर भी वह हंगामा करता रहा. ऐसे में सरकारी कार्य में बाधा डालने और गाली गलौज करने को लेकर केस दर्ज कर लिया है। आगे बताया कि डॉक्टर पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

कानपुर में पुलिस की बर्बरता की तस्वीर आई सामने, दो लोगों की थाने पर रात भर होती रही पिटाई

आजम की रिहाई पर सपा ने साधी चुप्पी, शिवपाल ने ट्वीट कर लिखी बड़ी बात


 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
अब गोरखपुर भी बनेगा लखनऊ जैसा? राप्ती नदी किनारे बनने जा रहा है शानदार River Front