बिजनौर: लाइक और कमेंट्स के लिए महिलाओं और छात्राओं के साथ युवक करता था ऐसा काम, पुलिस ने मामले पर लिया एक्शन

Published : Sep 24, 2022, 04:56 PM ISTUpdated : Nov 01, 2022, 10:15 PM IST
बिजनौर: लाइक और कमेंट्स के लिए महिलाओं और छात्राओं के साथ युवक करता था ऐसा काम, पुलिस ने मामले पर लिया एक्शन

सार

यूपी के बिजनौर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं और महिलाओं की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर देता था। एक पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में कर दी थी।

सैय्यद मो नवाज़

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक युवक स्कूल-कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं और महिलाओं का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करता था। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक बाइक पर बैठकर रास्ते से गुजरने वाली छात्राओं और महिलाओं का वीडियो बनाकर उसमें फिल्मी गाने या फिर कोई डायलॉग लगा देता था। इसके बाद वीडियो को वह अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर देता था। इन वीडियो पर लाइक और कमेंट्स आते थे। जिससे उसकी अच्छी कमाई होती थी।

लड़कियों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर करता था शेयर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजनौर के नजीबाबाद थाना पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक यह काम पिछले काफी समय से कर रहा था। इस मामले पर बीते शुक्रवार को किसी पीड़िता ने युवक की शिकायत थाने में कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले पर फौरन एक्शन लिया। बताया जा रहा है कि आरोपित यूट्यूब से होने वाली कमाई के लिए ऐसा काम करता था। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि युवक का सोशल मीडिया पर LUCKY UP RIDER (LPS rider) के नाम से यू-ट्यूब पर अकाउंट है।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज किया मामला
पुलिस के अनुसार, इस अकाउंट पर महिलाओं और छात्राओं की वीडियो अपलोड की जाती हैं। हालांकि पुलिस ने बताया है कि अभी तक किसी भी महिला या छात्रा को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। आरोपी युवक की पहचान लक्की पंडित पुत्र बलराज के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ धारा 294 और धारा 66 में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे मामले की पूछताछ कर रही है। लाइक्स और कमेंट्स बढ़ाने की धुन लोगों पर इस कदर सवार है कि वह किसी भी हद तक चले जाते हैं। 

बिजनौर: शादी के महज 10 दिन बाद ही पति-पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस