बिकरू कांड के बाद चर्चाओं में आए विकास दुबे की 67 करोड़ की संपत्तियां हुई जब्त

Published : May 09, 2022, 02:52 PM IST
बिकरू कांड के बाद चर्चाओं में आए विकास दुबे की 67 करोड़ की संपत्तियां हुई जब्त

सार

कानपुर के बिकरू कांड के बाद चर्चाओं में आए विकास दुबे की 67 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को प्रशासन ने जब्त कर लिया है। इन पर रिसीवर की तैनाती की जाएगी। इसके लिए कानपुर देहात और लखनऊ भी पत्र भेजा गया है। 

कानपुर: बहुचर्चित बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है। विकास दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। मामले में कानपुर आउटर के एसपी अजीत सिन्हा की रिपोर्ट के बाद डीएम कोर्ट ने उसकी संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया था। जिन संपत्तियों को जब्त किया गया है उसमें विकास दुबे की पत्नी, दोनों बेटों और मां की संपत्ति भी शामिल है। 

कई संपत्तियों को किया गया अटैच 
प्रशासन की ओर से अटैच की गई संपत्तियों में बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में स्थित 13 अचल और 10 चल संपत्तियों शामिल हैं। इसके बाद अब इन संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी बतौर रिसीवर तैनात होगा। वहीं कानपुर देहात और लखनऊ डीएम को रिसीवर बैठाने के लिए भी पत्र प्रेषित किया गया है। 

दबिश देने गई टीम पर हुई थी फायरिंग
गौरतलब है कि 2 जुलाई 2020 को कानपुर से बहुचर्चित बिकरू कांड सामने आया था। जहां विकास दुबे और उसके गुर्गों ने दबिश के लिए पहुंची टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस प्रकरण में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने विकास दुबे समेत अन्य आरोपियों को अलग-अलग एनकाउंटर में मार गिराया था। विकास दुबे का एनकाउंटर उस दौरान हुआ था जब मध्य प्रदेश के उज्जैन से उसे पकड़े जाने के बाद यूपी लाया जा रहा था। कथिततौर पर विकास दुबे ने फरार होने का प्रयास किया था जिसके बाद हुई गोलीबारी में उसको मार गिराया गया था। 

मकान पर भी प्रशासन ने चलवाया था बुलडोजर
बिकरू कांड के बाद प्रशासन ने विकास दुबे के गांव में बने मकान पर भी बुलडोजर चलवा दिया था। यही नहीं उसकी पत्नी रिचा दुबे और अन्य की संपत्तियों को लेकर भी टीम लगातार तफ्तीश कर रही थी। 

मित्र की भूमिका में नजर आई उत्तर प्रदेश पुलिस, सहारनपुर में निभाया ये बड़ा कर्तव्य

पत्नी को भगा ले जाने वाले से बदमाश ने निकाली दुश्मनी, आगरा में पड़ोसी परिवार के साथ इस वारदात को दिया अंजाम

कानपुर में पिटते युवक को बचाना पुलिस को पड़ गया भारी, आरोपियों ने इस घटना को दिया अंजाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता