आज जारी हो सकती है BJP के प्रत्याशियों की पहली सूची, इस्तीफा देने वाले नेताओं को जवाब देने के मूड में भाजपा

उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दे। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश चुनाव पर बीजेपी की कोर कमेटी और केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में हुई लंबी बैठकें हुई थीं। इसमें पार्टी ने पहले तीन चरण के 172 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की थी। अब इस सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 15, 2022 4:30 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha chunav 2022) के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके बाद भी बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दे। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश चुनाव पर बीजेपी की कोर कमेटी और केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में हुई लंबी बैठकें हुई थीं। इसमें पार्टी ने पहले तीन चरण के 172 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की थी। अब इस सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कुछ बड़े नामों के जरिए जवाब देने के मूड में भाजपा
भाजपा से स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, दारा सिंह चौहान सहित कई विधायकों के इस्तीफे के बाद अब भाजपा भी जवाबी कार्रवाई के मूड में है। रिश्ते में मुलायम सिंह के समधी लगने वाले सिरसागंज विधायक हरिओम को पार्टी शामिल कर चुकी है। सैफई परिवार से जुड़े एक और सदस्य के भी भाजपा में आने की चर्चाएं हैं। गोरखपुर क्षेत्र के एक बड़े नेता भी संपर्क में बताए जा रहे हैं। वहीं कभी बसपा का ब्राह्मण चेहरा कहे जाने वाले रामवीर उपाध्याय भी शनिवार को भाजपाई होने जा रहे हैं। इसके अलावा भी कई और नामों की चर्चा है।

संभावित प्रत्याशियों में कई सांसद-एमएलसी भी
विधान परिषद सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह को भी अलीगढ़ की बरौली सीट से लड़ाने की योजना है। जयवीर उस इलाके के कद्दावर नेता होने के साथ ही सजातीय वोटों पर पकड़ भी रखते हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप विधान परिषद और राज्यसभा सदस्य रहे हैं। उन्हें चरथावल से उतारा जा सकता है। इसके अलावा पार्टी वरिष्ठ नेता और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को फिर मैदान में उतारने की तैयारी में है। पार्टी कुछ राज्यसभा सांसदों को भी मैदान में उतार सकती है। ऐसे संभावित चेहरों में ब्रजलाल, गीता शाक्य, बीएल वर्मा भी हो सकते हैं। हालांकि वर्मा फिलहाल केंद्र में मंत्री हैं। शिवप्रताप शुक्ला का कार्यकाल भी 2022 में खत्म होने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में वोटिंक कब कब होगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव 7 चरणों में कराया जा रहा है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें व अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा।

Read more Articles on
Share this article
click me!