UP Election 2022: पहली लिस्ट में बीजेपी ने 60 फीसदी दलित और पिछड़ा को द‍िया ट‍िकट

पहले चरण के 58 में 57 सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची में 60 प्रतिशत ओबीसी और दलित प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इसके साथ ही बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की सूची में 10 महिलाओं को विधानसभा का टिकट दिया है।  

Asianet News Hindi | Published : Jan 15, 2022 9:06 AM IST / Updated: Jan 15 2022, 02:56 PM IST

लखनऊ: यूपी चुनाव (UP Vidhansabha chunav 2022) के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट आज जारी हो गई। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (dharmendra pradhan) और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की। पहले चरण के 58 में 57 सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। भारतीय जनता पार्टी (bhartiya janta party) के उम्मीदवारों की पहली सूची में 60 प्रतिशत ओबीसी और दलित प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इसके साथ ही बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की सूची में 10 महिलाओं को विधानसभा का टिकट दिया है।  

बीजेपी ने 44 OBC और 19 SC को दिया टिकट
बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 44 OBC, 19 SC को टिकट दिया है।  पहली लिस्ट में 10 महिलाओं को टिकट दिया गया हैं। पूर्व राज्यपाल बेबी रानी जाटव भी उम्मीदवार बनाया गया है। गोरखपुर शहर का चुनाव छठे चरण में हैं, यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टिकट दिया गया है। प्रयागराज की सिराथू सीट का चुनाव पांचवें चरण में हैं, यहां से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को टिकट दिया गया है। 

इसके अलावा पार्टी ने पहली सूची में 10 महिलाओं पर भरोसा जताया है। यहां पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट-
1. श्रीमती मृगांका सिंह को पार्टी ने कैराना से उम्मीदवार बनाया है। यहां पहले चरण में चुनाव होगा।
2. श्रीमती सपना कश्यप को बीजेपी ने चरथावल से टिकट दिया है। यहां पहले चरण के चुनाव में वोटिंग होगी।
3. डॉ. श्रीमति मंजू सिवाच मोदीनगर से भाजपा की उम्मीदवार होंगी। इस विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होगा। 
4. श्रीमती मीनाक्षी सिंह को बीडेपी ने खुर्जा (अनुसूचित जाति) सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। यहां पहले चरण में चुनाव होगा।
5. श्रीमती बेबी रानी मौर्य आगरा ग्रामीण (अनुसूचित जाति) से बीजेपी उम्मीदवार होंगी। वे इससे पहले उत्तराखंड की राज्यपाल का पदभार संभाल चुकी हैं।
6. श्रीमती रानी पक्षालिका बाह विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार होंगी। यहां पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा।
7. श्रीमती सूची मौसम चौधरी बिजनौर सीट से बीजेपी का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान होंगे।
8. श्रीमती कमलेश सैनी को बीजेपी ने चांदपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी नियुक्त किया है। यहां दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। 
9. श्रीमती गुलाबो देवी चन्दौसी (अनुसूचित जाति) सीट से भाजपा की उम्मीदवार होंगी। यहां दूसरे चरण में मतदान होगा। 
10. श्रीमती राजबाला को पार्टी ने मिलक (अनुसूचित जाति) सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। यहां 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

BJP के ये तीन प्रत्‍याशी हुए रिपीट
नोएडा से पंकज सिंह, कैराना से मृगांका सिंह, सरधना से संगीत सोम और थाना भवन से सुरेश राणा को दोबारा टिकट मिला है। अतरौली से कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह दोबारा प्रत्याशी बनाए गए हैं।

BJP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 107 उम्मीदवारों के नाम घोषित, गोरखपुर से चुनाव लडे़ंगे CM योगी

UP BJP की पहली लिस्ट जारी: केशव मौर्य और बेबी रानी को भी टिकट, गोरखपुर से लड़ेंगे CM योगी, 21 के कटे टिकट

Read more Articles on
Share this article
click me!