यूपी चुनाव में बीजेपी की जीत में इन 10 दिग्गज नेताओं का रहा अहम योगदान

Published : Mar 10, 2022, 05:07 PM IST
यूपी चुनाव में बीजेपी की जीत में इन 10 दिग्गज नेताओं का रहा अहम योगदान

सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के पीछे 10 नेताओं का अहम योगदान बताया जा रहा है। इन 10 नेताओं में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं का नाम शामिल है। 

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत का श्रेय बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं को जाता है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बीजेपी के नेताओं ने कमान संभालते हुए दिन रात एक कर मेहनत की जिसका परिणाम अब सभी के सामने आ चुका है। पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ही बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भी इस जीत को ऐतिहासिक बनाने में काफी योगदान दिया। फिलहाल हम बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे के 10 लोगों के नाम आपको बताने जा रहे हैं। 

1- जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अहम योगदान 2022 के यूपी चुनावों में रहा। उन्होंने ज्यादा जगहों पर जाकर खुद ही चुनावी रैली को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने पार्टी की ओर से किए गए कार्यों को जनता के बीच में रखने के साथ ही विपक्ष की नीतियों पर भी कड़ी निंदा की। 

2- पीएम मोदी 
यूपी चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के पीछे सबसे बड़ा योगदान पीएम मोदी का है। चुनाव के दौरान ही जब यूक्रेन और रूस के बीच विवाद की स्थिति सामने आई तो सभी की निगाहे राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर थीं। पीएम मोदी के निर्णय और विदेशों में उनकी छवि ने यूपी चुनाव में जनता को काफी ज्यादा प्रभावित किया। 

3- अमित शाह 
यूपी की जनता पहले से ही गृहमंत्री अमित शाह को काफी पसंद करती रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में जब कमान अमित शाह के हाथों में थी तभी से यूपी में परिवर्तन शुरु हुआ। यह परिवर्तन की लहर 2022 तक जारी रही। अमित शाह ने भी जमकर यूपी में चुनाव प्रचार किया जिसका फायदा बीजेपी को मिला। 

4- सुनील बंसल 
संगठन मंत्री सुनील बंसल ने पर्दे के पीछे रहकर भाजपा को काफी बल दिया। सुनील बंसल ने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात मेहनत की। भले ही सुनील बंसल सीधे तौर पर जनता से मुखातिब न हुए हो लेकिन उन्होंने चुनावी रणनीति बनाने में अपना अहम योगदान दिया। 

5- योगी आदित्यनाथ 
सीएम योगी आदित्यनाथ के 5 साल के कार्यकाल के दम पर ही भाजपा ने यूपी चुनाव 2022 लड़ा। ऐसा पहली बार था जब भाजपा ने सीएम चेहरा घोषित कर चुनाव लड़ा था। इसका फायदा भी बीजेपी को मिला और यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सीएम योगी की नीतियों और कार्यों का से प्रभावित होकर ही जनता ने कई जगह सिर्फ उनके नाम पर भाजपा को वोट दिया। 

6- केशव प्रसाद मौर्य 
यूपी के उपमुख्यमंत्री ने भी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में अहम किरदार निभाया। केशव मौर्य ने तकरीबन 400 सीटों पर जाकर चुनाव प्रचार किया। केशव जिस सीट पर प्रचार के लिए जाते थे वहां वह खुद को ही सीट पर प्रत्याशी बताते थे। केशव का कहना था कि जनता उन्हें और खुद को प्रत्याशी मानकर चुनाव प्रचार में जुटे। 

7- धर्मेंद्र प्रधान
यूपी चुनाव प्रभारी के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान की नीतियों का परिणाम ही भाजपा को इस ऐतिहासिक जीत के रूप में मिला है। धर्मेंद्र प्रधान ने पूरे चुनाव के दौरान हर एक विषय को पूरी गहराई से समझा और फिर निर्णय लिया। जिसका फायदा भाजपा और प्रत्याशियों को मिला। 

8- अनुराग ठाकुर 
केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव सह प्रभारी के तौर पर अनुराग ठाकुर ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन यूपी चुनाव के दौरान बखूबी किया। वह विपक्ष की ओर से दिए जा रहे बयानों का पलवार भी जमकर करते नजर आए। रैली और जनसभा से इतर भी वह मीडिया को विपक्ष के बयानों पर इन बयानों पर पार्टी का रुख स्पष्ट करते नजर आए। 

9- स्वतंत्र देव सिंह 
यूपी चुनाव 2022 के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने भी पार्टी को खूब बल दिया। पार्टी में नए नेताओं की एंट्री से लेकर बागियों को बाहर का रास्ता दिखाने तक स्वतंत्र देव सिंह ने सभी कामों को बखूबी किया। यही नहीं वह प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी करते नजर आए। 

10- लक्ष्मीकांत बाजपेयी 
लक्ष्मीकांत बाजपेयी का योगदान भी यूपी चुनाव के दौरान पार्टी के लिए अतुलनीय था। पार्टी से कई दिग्गज नेताओं के किनारा करने के बाद बड़े चेहरों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक सभी को पार्टी में शामिल करवाने का जिम्मा लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बखूबी निभाया।
 

नहीं चला प्रियंका गांधी का जादू, इन 10 वजहों से समझिए क्यों पिछली बार से भी खराब रहा कांग्रेस का प्रदर्शन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Etawah Horror: शादी के 3 महीने बाद ही दुल्हन की मौत