एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले को लेकर केशव मौर्य बोले- यही है नई सपा, जो खिलाफ लड़े यूपी चुनाव उस पर करवाओ हमला

Published : Feb 16, 2022, 12:12 PM ISTUpdated : Feb 16, 2022, 12:23 PM IST
एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले को लेकर केशव मौर्य बोले- यही है नई सपा, जो खिलाफ लड़े यूपी चुनाव उस पर करवाओ हमला

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले को लेकर उन्होंने सपा पर निशाना साधा है। केशव मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा यही नई सपा है जो आपके खिलाफ चुनाव लड़े उस पर हमला कराओगे। 

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के दो चरण समाप्त हो चुके है। नेता अगले चरणों के लिए जोरो-शोरो से लगे हुए है। इसी बीच मैनपुरी में मंगलवार की शाम को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर हमला हुआ था। मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह पर हमले के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधा है। केशव मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अखिलेश यादव जी चुनाव में हार के डर से आपने अपने पालतू गुंडों के द्वारा भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और भाजपा नेताओं पर हमला करवाते हो। आपने हमला नहीं अपनी पराजय सुनिश्चित की है। क्या यही नई सपा है जो आपके ख़िलाफ़ चुनाव लड़े उस पर हमला कराओगे।'

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केन्दीय मंत्री प्रोफ़ेसर SP सिंह बघेल के क़ाफ़िले पर सपाई गुंडों द्वारा हमला करना,असली चरित्र दिखाया है,कल ही भाजपा सांसद श्रीमती गीता शाक्य पर भी हमला किया गया था दोनों घटनाओं के दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।'

सपा कार्यकर्ता जो अखिलेश यादव जिंदाबाद के लगा रहे थे नारे 
एफआईआर में बताया गया कि बघेल मंगलवार शाम को गांव कबरई से करहल जा रहे थे। इसी बीच कबरई और अतीकुल्लापुर में शाम 7.45 बजे खेतों में छिपे सपा कार्यकर्ता जो कि अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे उन्होंने हमला किया। इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि हमें उमाकांत यादव नगला बढ़ा कहते हैं जबकि उनसे अपने साथी बीटू नामक व्यक्ति को भी आवाज लगाई। इसके बाद बघेल और उनके साथी संजय शर्मा की गाड़ियों को तोड़ दिया गया। इस बीच जान से मारन की नियत से फायरिंग भी की गई। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से सभी को वहां से खदेड़ा गया। इस घटना के बाद से पास के क्षेत्रों में भी भय का माहौल है। 

बघेल बोले मैं मुद्दा बनाने नहीं आया हूं
भाजपा प्रत्यासी और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मैं यहां मुद्दा बनाने के लिए नहीं आया हूं। चाहता तो मुकदमे में सपा के प्रमुख लोगों का नाम भी लिखवा सकता था, लेकिन जिन दो लोगों के नाम लिए गए उनका ही नाम लिखवाया है। यह विरोधियों की बौखलाहट है। उन्होंने कहा मैं पहला ऐसा व्यक्ति हूं जो इस परिवार के खिलाफ चौथी बार चुनाव लड़ रहा हूं। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी। 

यूपी चुनाव में बिजली उपभोक्ताओं की होगी बल्ले-बल्ले, जानिए सरकार पर पड़ेगा कितना भार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा
योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त