पहले पिता फिर भाई, BJP नेता का PA भी निकला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आ चुके हैं कई बड़े नेता

Published : Apr 22, 2020, 05:30 PM IST
पहले पिता फिर भाई, BJP नेता का PA भी निकला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आ चुके हैं कई बड़े नेता

सार

मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के PA  विभांशु में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। भाजपा नेता के PA में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद भाजपा के केंद्रीय मंत्री समेत कई बड़े नेताओं को होम क्वारंटाइन किया गया है।

मेरठ(Uttar Pradesh ) . यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया है। उसके आलावा भी सरकार कोरोना को रोकने के लिए तमाम प्रयास कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी ये वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा महानगर अध्यक्ष का पीए कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के पीए विभांशु में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। भाजपा नेता के PA में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद भाजपा के केंद्रीय मंत्री समेत कई बड़े नेताओं को होम क्वारंटाइन किया गया है। 

मेरठ के भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के पीए विभांशु में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। भाजपा नेता के पीए में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल  पिछले 20 दिनों से वह भाजपा के सांसद ,विधायक और केंद्रीय मंत्री के साथ मिलकर जरूरतमंदों को खाना बांट रहे थे। विभांशु के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल को परिवार सहित प्रशासन के क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है। वहीं, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को होम-क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। 

पीए विभांशु के पिता और भाई भी कोरोना पॉजिटिव
मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के पीए विभांशु के साथ ही उनके भाई की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, एक दिन पहले ही विभांशु के पिता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उन्हें भाजपा महानगर अध्यक्ष को मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। भाजपा नेता के पीए के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस-प्रशासन और भाजपा के कई अन्य पदाधिकारियों को भी जांच के घेरे में रखा गया है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Sports Budget 2026: आगरा सहित 10 मंडलों में नए स्पोर्ट्स कॉलेज, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण
CM Yogi Adityanath का गोरखपुर ताल रिंग रोड निरीक्षण, ट्रैफिक जाम खत्म करने और ड्रेनेज सुधार के निर्देश