बीजेपी MLA ने कहा, केजरीवाल भी तबलीगी जमात की साजिश का हिस्सा, मौलाना साद को फांसी दो

Published : Apr 07, 2020, 05:38 PM IST
बीजेपी MLA ने कहा, केजरीवाल भी तबलीगी जमात की साजिश का हिस्सा, मौलाना साद को फांसी दो

सार

यूपी के गाजियाबाद के लोनी विधानसभा के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। एक वीडियो मैसेज जारी कर विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस को फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश रची गई और जमात के लोगों को एक करियर की तरह भेजा गया

गाजियाबाद(Uttar Pradesh ).  कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में हाय तौबा मची हुई है। इस पर राजनैतिक लोगों के भी तमाम तर्क व बयान आ रहे हैं। अक्सर अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाले बीजेपी MLA नन्दकिशोर गुर्जर ने फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कोरोना वायरस को अंतरर्राष्ट्रीय साजिश बताया है। वहीं मरकज में हुई भी इसी साजिश का मुख्य अंग बताया है। उन्होंने मरकज के मौलाना साद को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की है। 

यूपी के गाजियाबाद के लोनी विधानसभा के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। एक वीडियो मैसेज जारी कर विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस को फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश रची गई और जमात के लोगों को एक करियर की तरह भेजा गया। उन्होंने कहा निजामुद्दीन मरकज के प्रमुख मौलाना साद अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम करते रहे। उन्होंने मांग की कि मौलाना साद को तुरंत फांसी दी जाए।  यही नहीं बीजेपी MLA ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी तब्लीगी जमात की साजिश का हिस्सा हैं। उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। 

मौलाना साद ने जमातियों को दी है ट्रेनिंग 
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि गाजियाबाद के क्वारेंटाइन होम में नर्सों के साथ जमात के लोगों ने जो हरकत की वह जघन्य अपराध था। यह साजिश का हिस्सा है। मौलाना साद ने बकायदे इसके लिए ट्रेनिंग दी है। उन्होंने कहा कि जो जमात के लोग देवी स्वरूप नर्सों पर थूकने का काम कर रहे हैं, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। लोगों की मांग है कि इसके लिए मौलाना साद को तत्काल फांसी दी जाए। 

केजरीवाल जिम्मेदार भेजा जाए जेल 
बीजेपी MLA नंदकिशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि तब्लीगी जमात द्वारा कोरोना फैलाना सोची-समझी साजिश थी। मौलाना साद विदेशी ताकतों के इशारों पर यह काम कर रहे थे। यह अंतरराष्ट्रीय साजिश थी। तब्लीगी जमातियों को मानव बम के रूप में भारत में छोड़ा गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन सबके लिए जिम्मेदार हैं। अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेजा जाना चाहिए।

बीजेपी MLA ने कहा था लॉकडाउन तोड़ने वाले आतंकवादी 
बता दें कि नंदकिशोर गुर्जर इसके पहले भी विवादित बयानों से सुर्खियों में रह चुके हैं। ये पिछले दिनों लॉकडाउन तोड़ने वालों के पैर में गोली मारने की मांग कर चुके हैं। यही नहीं वह कोरोना का इलाज गोमूत्र से भी करने की बात कह चुके हैं। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP की 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ से अलीगढ़ तक अलर्ट
CM Yogi Janta Darshan Update: लखनऊ जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ ने सुनी समस्याएं, उद्यमियों व शिक्षा मुद्दों पर दिए निर्देश