BJP मैनपुरी में शाक्य और खतौली में सैनी पर लगा सकती है दांव, तीनों सीटों पर केंद्रीय नेतृत्व लेगा अहम फैसला

Published : Nov 13, 2022, 02:09 PM IST
BJP मैनपुरी में शाक्य और खतौली में सैनी पर लगा सकती है दांव, तीनों सीटों पर केंद्रीय नेतृत्व लेगा अहम फैसला

सार

समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में बीजेपी शाक्य को उतारने की तैयारी में है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं खतौली में सैनी पर दांव लगा सकती है। उसके बाद इन तीनों सीटों पर केंद्रीय नेतृत्व अहम फैसला लेगा। 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से खाली हुई है। उपचुनाव में भाजपा लोकसभा सीट पर शाक्य प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी को दो साल की सजा से खाली हुई मुजफ्फरनगरी की खतौली विधानसभा सीट पर सैनी वोट बैंक को साधने के लिए सैनी उम्मीदवार को उतारा जा सकता है। इन दोनों के अलावा आजम खान के गढ़ कही जाने वाली रामपुर सीट में आकाश सक्सेना को फिर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
 
सीएम आवास पर हुई बैठक में उपचुनाव को लेकर हुई थी चर्चा 
शनिवार की शाम सीएम आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में तीनों सीटों पर उपचुनाव में प्रत्याशयों का पैनल पर मुहर लगाई गई है। इस बैठक में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, ममतेश शाक्य, सतीश पाल और प्रेम पाल के नाम को लेकर मंथन हुआ। दरअसल इस दौरान मैनपुरी में शाक्य समाज के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मैनपुरी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर के नाम पर भी चर्चा हुई है। 

हर सीट में तीन-तीन उम्मीदवार के नाम तय कर पैनल गया भेजा 
सूत्रों के अनुसार रामपुर उपचुनाव में बीजेपी के आकाश सक्सेना टिकट के प्रबल दावेदार हैं। पैनल में भारत भूषण गुप्ता और अभय गुप्ता भी शामिल है। दूसरी ओर खतौली से पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजुकमारी सैनी, सुधीर सैनी, प्रदीप सैनी और रुपेंद्र सैनी के नाम पर मंथन हुआ है। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी मौजूद थे। प्रत्येक सीट से तीन-तीन उम्मीदवार के नाम तय करने के बाद पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। इसी वजह से आसार जताए जा रहे है कि केंद्रीय नेतृत्व रविवार शाम या सोमवार दोपहर तक प्रत्याशियों की घोषणा कर सकता है।

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री समेत डिप्टी सीएम भी होंगे शामिल
तीनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन की सभा में योगी सरकार के मंत्री व डिप्टी सीएम शामिल होंगे। नाम की पुष्टि के बाद तीनों क्षेत्रों में मुख्यमंत्री भी सभाएं और रैलियां करेंगे। दूसरी ओर सरकार के सभी मंत्रियों को बारी-बारी से तीनों इलाकों में वार्ड की चुनावी सभा से लेकर बैठकों के लिए तैनात किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के फीडबैक के आधार पर सरकार उपचुनाव की राह में आने वाली मुश्किलों को दुरुस्त करेगी। सूत्रों के अनुसार सरकार और संगठन उपचुनाव में मैनपुरी और रामपुर में समाजवादी पार्टी का गढ़ भेदने के साथ-साथ खतौली में कब्जा बरकरार रखने के लिए भी आश्वस्त है। 

दो किमी की कतार में खड़े होकर भक्त कर रहे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन, नई व्यवस्था श्रद्धालुओं पर पड़ रही भारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Lecturer Recruitment Exam 2026: 624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, AI निगरानी में होंगे एग्जाम
GDA Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में सरकारी प्लॉट खरीदने का मौका, 14 लाख से शुरू होगी कीमत