एग्जिट पोल्स के आंकड़ों पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष - 'यूपी ने विकास के नाम पर भाजपा को फिर दिया मौका'

Published : Mar 08, 2022, 09:17 AM IST
एग्जिट पोल्स के आंकड़ों पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष - 'यूपी ने विकास के नाम पर भाजपा को फिर दिया मौका'

सार

 उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प लेकर काम कर रही भाजपा को जिताने के लिए अपने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। इस चुनाव में सभी ने विकास के नाम पर भाजपा को चुना है।

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को अंतिम चरण के मतदान के बाद जनता जनार्दन और पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए लोकतंत्र के उत्सव में योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि  विधानसभा चुनाव में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ बिना रूके, बिना थके सतत् परिश्रम किया है। उनके परिश्रम से प्रदेश में फिर एक बार कमल खिलने जा रहा है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कोविड के कुशल प्रबंधन, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक गौरव, मां-बहिन-बेटी के सम्मान की प्रतिबद्धता तथा सशक्त कानून व्यवस्था से निर्मित भयमुक्त उत्तर प्रदेश जैसी उपलब्धियों को लेकर चुनाव में जनता के बीच गयी, जनता ने जिसे मुक्त कंठ से सराहा भी है और अपना भरपूर समर्थन भी दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प लेकर काम कर रही भाजपा को जिताने के लिए अपने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। इस चुनाव में सभी ने विकास के नाम पर भाजपा को चुना है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में पारदर्शी शासन व्यवस्था, गरीब कल्याण के कार्यों तथा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के रास्ते पर चलने वाली सरकार पर भरोसा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने पूरे चुनाव में दिन रात मेहनत कर भाजपा को जिताने के लिए परिश्रम किया। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश में जनता जनार्दन के आशीर्वाद से फिर एक बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिन दोगुना-रात चौगुना परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ जनता की सेवा में समर्पित रहकर जनाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर