रामपुर उपचुनाव: आजम खान का तीन दशक पुराना किला ढहाने की कोशिश में भाजपा

रामपुर से सपा ने आजम खान की सांसद पत्नी को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने बसपा से आए भारतभूषण गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। आजम खान की सीट छोड़ने के बाद अब इस सीट पर हो रहा उप चुनाव दिलचस्प हो गया है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 17, 2019 11:59 AM IST / Updated: Oct 17 2019, 05:32 PM IST

हरीशचंद्र तिवारी।  

रामपुर: पिछले तीन दशक में आजम खान और रामपुर एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। जब भी राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी आजम रामपुर से स्वघोषित मुख्यमंत्री बने। रामपुर में आजम की इजाजत के बगैर परिंदा भी पर नहीं मार सकता था। लिहाजा आजम खान की सीट छोड़ने के बाद अब इस सीट पर हो रहा उप चुनाव दिलचस्प हो गया है।

Latest Videos

रामपुर से सपा ने आजम खान की सांसद पत्नी को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने बसपा से आए भारतभूषण गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। आजम खान के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद रामपुर से उपचुनाव हो रहा है। सपा ने आजम की सांसद पत्नी  तंज़ीन फातिमा को टिकट दिया है। इसके भी कई कारण हैं। क्योंकि फातिमा का राज्यसभा का कार्यकाल अगले साल नवंबर तक है। उसके बावजूद वह रामपुर की इस सीट से अपनी किस्मत विधानसभा के लिए आजमा रही हैं।

क्या है आजम खान का डर?

असल में आजम को डर था कि अगर ये सीट किसी बाहरी व्यक्ति को दी गई तो उनके समर्थक नाराज हो सकते हैं। जिसके कारण इस सीट को जीतना मुश्किल हो जाएगा। लिहाजा घर की सीट घर में रहने के फार्मूले के तहत तंजीन फातिमा को चुनाव में उतारा गया है। इस सीट पर तीन दशक से आजम खान का कब्जा है। तीन दशक के दौरान केवल 1996 में आजम खान यहां से चुनाव हारे थे। जबकि वह इस सीट से नौ बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन अब भाजपा आजम खान का किला ढहाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

आजम खान और भाजपा की है लड़ाई

भारत भूषण गुप्ता, तंजीन फातिमा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फिलहाल ये लड़ाई भारत भूषण और तंजीन  फातिमा के बीच न होकर आजम खान और भाजपा की हो गई है। हालांकि सत्ता में रहते हुए आजम खान ने रामपुर में दुश्मनों और विरोधियों की भी एक लंबी फौज खड़ी की है। जो अब सीधे तौर पर आजम का विरोध कर रहे हैं। इस सीट में मुस्लिम मतदाता निर्णायक हैं। लेकिन इस सीट में बसपा और कांग्रेस ने भी मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। जिसके कारण तंजीन फातिमा का मुकाबला मुश्किल हो रहा है। लेकिन आजम अपने पुराने अंदाज में कभी इमोशनल होकर तो कभी आक्रामक अंदाज में जनता से वोट मांग रहे हैं।

रामपुर में 60 फीसदी मुस्लिम मतदाता

गौरतलब है कि रामपुर में 60 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। जबकि बाकी 40 फीसदी हिंदू वोटर हैं। रामपुर की इस सीट से कांग्रेस अरशद अली खान उर्फ़ गुड्डू को टिकट दिया है जबकि बसपा ने ज़ुबैर मसूद खान को टिकट दिया है। बसपा के पहली बार उपचुनाव में उतरने के कारण तंजीन फातिमा की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?