यूपी के सोनभद्र में 100 बीघा जमीन को लेकर बही खून की नदियां

Published : Jul 17, 2019, 06:22 PM IST
यूपी के सोनभद्र में 100 बीघा जमीन को लेकर बही खून की नदियां

सार

खूनी संघर्ष   में 10 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल। कई गंभीर। घटना बुधवार को सोनभद्र जिले में स्थित घोरावल की ग्रामसभा मूर्तिया के गांव उम्भा में हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से  हमला किया। फायरिंग भी हुई। 

सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र जिले में 100 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में जबर्दस्त खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला बोला। फायरिंग भी की गई। इसमें 10 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें कइयों की हालत गंभीर बनी हुई हुई है। मामले की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। गांव में तनाव की स्थिति है। घटना घोरावल की ग्रामसभा मूर्तिया के गांव उम्भा की है।
 
घटना की जानकारी लगने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलेक्टर से बात की। उन्होंने इस मामले पर डीजीपी को खुद नजर रखने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मीरजापुर के कमिश्नर और वाराणसी जोन के एडीजी को 24 घंटे के अंदर जिम्मेदारी जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
 
दो साल पहले खरीदी गई थी जमीन...
बताया जाता है कि गांव के प्रधान ने 2 साल पहले विवादित जमीन खरीदी थी। बुधवार को जब प्रधन अपने लोगों के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचे, तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्ष गड़ासा, ईंट-पत्थर और कुल्हाड़ी लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। गोलीबारी भी की गई। सोनभद्र नरंसहार पर डीजीपी ने कहा कि यह जमीन विवाद पहले से चल रहा है। इससे पहले बिहार कैडर के एक आईएएस ने यह जमीन खरीदी थी। तब भी उसका विरोध हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी! वीडियो वायरल, आखिर क्या है पूरा मामला?
Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी