बंजर भूमि को लेकर अमेठी में हुआ खूनी विवाद, पूर्व प्रधान समेत चार लोगों की पीट-पीटकर की हत्या

Published : Mar 16, 2022, 11:35 AM ISTUpdated : Mar 16, 2022, 11:36 AM IST
बंजर भूमि को लेकर अमेठी में हुआ खूनी विवाद, पूर्व प्रधान समेत चार लोगों की पीट-पीटकर की हत्या

सार

बंजर भूमि के विवाद में पूर्व प्रधान समेत परिवार के चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा मृतक परिवार के छह लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। आबादी की जमीन को लेकर राम दुलारे और संकठा प्रसाद यादव के बीच विवाद चल रहा है। इस घटना के बाद से आरोपित फरार हैं। 

अमेठी: पूरे देश में अक्सर भूमि विवाद के मामले सामने आते रहते है। आए दिन भूमि पर कोई न कोई हादसा या घटना होती रहती है। ऐसी की घटना उत्तर प्रदेश के जिले अमेठी की है। जहां पर आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व प्रधान, उनके माता-पिता और भाई समेत चार लोगों की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस कारणवश छह लोग घायल हो गए। इन सभी लोगों को गौरीगंज संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अमेठी के राजापुर गांव के मजरे गुंगवाच में देर रात की है। यहां आबादी की जमीन को लेकर राम दुलारे और संकठा प्रसाद यादव के बीच विवाद चल रहा है।

संकटा प्रसाद के बेटे हनुमान विवादित भूमि पर मौरंग गिरवा रहे थे, तभी रामदुलारे के पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से संकठा प्रसाद, उनकी पत्नी पार्वती उर्फ ननका, उनके बेटे पूर्व प्रधान अमरेश यादव और हनुमान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अमरेश की पत्नी धन्नोदेवी, अमरेश का बेटा राजकुमार यादव, संकठा का बेटा अशोक समेत सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में राजकुमार और धन्नो को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस चार हत्याओं के बाद दूसरा पक्ष गांव से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, गांव के बाहर के लोग भी इस घटना में रामदुलार पक्ष का साथ देने आए थे। अमेठी कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि इस घटना की तहरीर मिल चुकी है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से संबंधित कोई भी आरोपित बचने नहीं पाएगा। 

वैक्सीनेशन केंद्र पर निरक्षण करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, 12-14 साल के बच्चों का हो रहा टीकाकरण

ओमैक्स ग्रुप के ठिकानों पर 72 घंटे से IT की रेड जारी, सीक्रेट डायरी लगी हाथ

व्यापारी अपहरण कांड के आरोपी का फिल्मी अंदाज में आत्मसमर्पण, कहा- साहब के गोली मारने के आदेश से मैं डर गया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jal Jeevan Mission 2.0: यूपी में ग्रामीण जल योजना को बढ़ावा, केंद्र और राज्य ने किया अहम एमओयू
2017 से 2026 तक UP में क्या बदला? योगी सरकार ने पेश किया पूरा Report Card