अयोध्‍या में धार्म‍िक कार्यक्रम के दौरान बम से हमला, नशे में धुत अराजक तत्‍वों ने क‍िया हंगामा

Published : Mar 17, 2022, 01:03 PM IST
अयोध्‍या में धार्म‍िक कार्यक्रम के दौरान बम से हमला, नशे में धुत अराजक तत्‍वों ने क‍िया हंगामा

सार

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के रजपलिया गांव मे राम भवन प्रजापति के यहां श्रीमद भागवत कथा का भंडारा था। बाराबंकी जनपद की एक नामी नौटंकी का कार्यक्रम था। बुधवार को रात नौ बजे नौटंकी शुरू होने के बाद शराब के नशे में धुत अराजक तत्वों ने बवाल शुरू कर दिया। मारपीट शुरू हुई, जिसमें चार-पांच लोग घायल हो गए। 

अयोध्या: श्रीमदभागवत भंडारे में आयोजित नौटंकी कार्यक्रम में अराजक तत्वों द्वारा देशी बम फेंकने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए पुलिस सीएचसी मयाबाजार ले गई, जहाँ से चिकित्स्कों ने उनकी हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चारों की हालत नाजुक बनी हुई है। चार घायलों में एक का लखनऊ ट्रामा सेंटर व एक का जिला चिकित्सालय अयोध्या में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस आयोजक व गांव के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

घटना की सूचना के बाद सीओ सदर शैलेन्द्र प्रताप गौतम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के रजपलिया गांव मे राम भवन प्रजापति के यहां श्रीमद भागवत कथा का भंडारा था। बाराबंकी जनपद की एक नामी नौटंकी का कार्यक्रम था। बुधवार को रात नौ बजे नौटंकी शुरू होने के बाद शराब के नशे में धुत अराजक तत्वों ने बवाल शुरू कर दिया। मारपीट शुरू हुई, जिसमें चार-पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 की गाड़ी व स्थानीय पुलिस पहुंची। मामला शांत कर जैसे ही पुलिस आगे बढ़ी किसी ने दर्शक की भीड़ में एक देशी बम फेंक दिया। बम फटने से चार लोग घायल हो गए।

व‍िस्‍फोट में रजपलिया गांव के निवासी मंगल निषाद, सोनबरसा निवासी बाबूराम, सूरज सैनी व श्याम नारायण सिंह टंडौली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरज, मंगल व श्याम नारायण को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से मंगल निषाद की हालत गम्भीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जबकि सूरज सैनी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। श्याम नरायन सिंह व बाबूराम को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र ने बताया कि आयोजक व एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अयोध्या में भंडारे में टेंट लगाने आए युवक ने किया मासूम से दुष्कर्म, CCTV से मिले सुराग के बाद हुई गिरफ्तारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
UP Industrial Corridor News: गंगा एक्सप्रेसवे IMLC बना निवेश का नया केंद्र, PLI और टैक्स छूट का बड़ा फायदा