लखीमपुर में दोनों बहनों का अंतिम संस्कार हुआ: गैंगरेप के बाद गला दबाकर किया गया मर्डर, पेड़ पर गया था लटकाया

Published : Sep 15, 2022, 08:15 PM ISTUpdated : Sep 15, 2022, 08:17 PM IST
लखीमपुर में दोनों बहनों का अंतिम संस्कार हुआ: गैंगरेप के बाद गला दबाकर किया गया मर्डर, पेड़ पर गया था लटकाया

सार

लखीमपुर में गैंगरेप के बाद हत्या कर पेड़ से लटकाई गई दोनों बहनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बहनों को बहलाकर साथ ले गए थे। 

लखीमपुर: गैंगरेप और हत्या के बाद पेड़ पर लटकाई गई दोनों दलित बहनों का अंतिम संस्कार गुरुवार देर शाम कर दिया गया। आपको बता दें कि अंतिम संस्कार से पहले परिजन मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर अड़े हुए थे। हालांकि प्रशासन के आश्वासन के बाद वह मान गए। इससे पहले परिवार की मौजूदगी में दोनों लड़कियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। यह पोस्टमार्टम तकरीबन 3 घंटे तक चला। 3 डॉक्टरों के पैनल के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी वहां पर करवाई गई। पोस्टमार्टम के दौरान गैंगरेप की पुष्टि हुई। पता लगा कि गैंगरेप के बाद गला दबाकर दोनों की हत्या की गई और उसके बाद उनके शव को पेड़ से लटकाया गया। 

पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि दोनों बहनों के शव बुधवार की शाम को पेड़ से लटके हुए मिले थे। इनमें से एक बालिका 7वीं की जबकि दूसरी 10वीं की छात्रा थी। परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने घर से दोनों बहनों को अगवा किया और उसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उनका रेप किया। हालांकि पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि दोनों बहने आरोपियों को पहले से जानती थी। आरोपी उन्हें सुनसान जगह पर ले गए और रेप के बाद उनकी हत्या की गई। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

शादी की बात पर अड़ गई थीं लड़कियां
पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि बुधवार की दोपहर को तीनों आरोपी बाइक से घूमने के लिए आए थे। इस बीच वह लड़कियों को बहलाकर ले गए। पहले उन्हें खेत ले जाकर रेप किया गया। इस वक्त छोटू वहां पर मौजूद नहीं था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेप के बाद लड़कियां शादी की बात पर अड़ गई। इसी के चलते गुस्से में आकर उन्होंने दोनों लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया। दुपट्टे से उन दोनों का गला घोंटा गया और मामले में किसी को शक न हो इसलिए उन्हें पेड़ पर लटका दिया गया। लड़कियों को पेड़ पर लटकाने से पहले वहां दो अन्य लड़के करीमुद्दीन और आरिफ को भी बुलाया गया। इनकी मदद से ही दोनों के शवों को लटकाया गया। 

लखीमपुर कांड: मां के सामने ही दलित बेटियों को उठा ले गए हैवान, कुछ घंटे बाद खेत में मिली दोनों की लाश

लखीमपुर में बहनों की हत्या के बाद एसपी का वीडियो वायरल, कहा- नेतागिरी मत करो, पढ़ाया गलत और सही का पाठ

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!