गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए लड़का बना फर्जी पुलिस, पकड़े जाने बताई ये स्टोरी

Published : Jan 28, 2020, 09:57 PM IST
गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए लड़का बना फर्जी पुलिस, पकड़े जाने बताई ये स्टोरी

सार

पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड आईटी कॉलेज में पढ़ती है। उससे फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। चैटिंग के दौरान छात्रा को प्रभाव में लेने के लिए उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। उसने अपनी बहादुरी के कई फर्जी किस्से छात्रा को सुनाए। छात्रा से उसका करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था।

लखनऊ (Uttar Pradesh)। आईटी कॉलेज की छात्रा को गर्लफ्रेंड बनाने के बाद उसे इम्प्रेस करने के लिए लड़का फर्जी पुलिस बन गया। बड़ी-बड़ी झूठी बहादुरी की कहानियां सुनाने वाले इस लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि उसके पास से पुलिस की वर्दी और कंप्यूटर ऑपरेटर का फर्जी आईडी कार्ड आदि है और उसका एक मित्र इसी पद पर लखनऊ में तैनात है।

आईटी कॉलेज में पढ़ती है गर्लफ्रेंड
पकड़े गए लड़के का नाम अतुल कुमार सिंह (22) है, जो मूलरूप से बांदा के कमसीन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड आईटी कॉलेज में पढ़ती है। उससे फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। चैटिंग के दौरान छात्रा को प्रभाव में लेने के लिए उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। उसने अपनी बहादुरी के कई फर्जी किस्से छात्रा को सुनाए। छात्रा से उसका करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था।

नोएडा से बनवाया था फर्जी आईडी कार्ड
अतुल ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने और बस व ट्रेन में फ्री में यात्रा करने के लिए खुद को पुलिसकर्मी बताता था। कंप्यूटर ऑपरेटर का फर्जी आईडी कार्ड नोएडा से बनवाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। 

इस तरह आया पुलिस का आइडिया
इंस्पेक्टर ने बताया कि अतुल कुमार सिंह अक्सर लखनऊ आकर होटल में ठहरता था। उसकी पुलिस विभाग में ही कंप्यूटर ऑपरेटर से दोस्ती है। उसके लखनऊ आते ही कंप्यूटर ऑपरेटर भी होटल में आ जाता था। उसे देखकर ही अतुल के दिमाग में फर्जी पुलिसकर्मी बनने का आइडिया आया था।

इस तरह पुलिस की चंगुल में फंसा
मुखबिर ने जीआरपी लाइन के पास फर्जी पुलिसकर्मी की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और अतुल को पकड़कर पूछताछ की तो उसने खुद को कंप्यूटर ऑपरेटर बताते हुए आई कार्ड दिखाया। आईडी कार्ड देखकर पुलिस टीम को शक हुआ और उसे थाना ले आई। यहां पड़ताल करने पर आई कार्ड फर्जी निकला। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई उगल दी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Cough Syrup Smuggling केस में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बहुत बड़ा खुलासा
VB-G RAM G Bill: Dimple Yadav भूल गई अपनी बात, बीच बयान में अटकी गाड़ी तो...