कुंभ मेले की सफलता से खुश सीएम योगी, ड्यूटी करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को मिलेंगे 50 हजार रुपए

Published : Jan 28, 2020, 08:00 PM ISTUpdated : Jan 28, 2020, 08:09 PM IST
कुंभ मेले की सफलता से खुश सीएम योगी, ड्यूटी करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को मिलेंगे 50 हजार रुपए

सार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ साल 2019 में प्रयागराज में कुंभ मेला के सफल आयोजन से बहुत खुश हैं। जिसको लेकर उन्होंने कुंभ में ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बोनस के तौर पर एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने का ऐलान किया है। 

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ साल 2019 में प्रयागराज में कुंभ मेला के सफल आयोजन से बहुत खुश हैं। जिसको लेकर उन्होंने कुंभ में ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बोनस के तौर पर एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने का ऐलान किया है। 

एक महीने की एक्स्ट्रा सैलिरी या 50 हजार रुपए देने का ऐलान
इससे पहले सीएम ने 2 दिन पहले सिर्फ पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त वेतन देने की घोषणा की थी। अब सीएम ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इसकी सौगात दी है। सीएम योगी ने कुंभ मेले के सफल आयोजन में बहम भूमिका निभाने पर मेला प्राधिकरण और मेला पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों को एक महीने के अतिरिक्त वेतन या अधिकतम 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। 

डीजीपी को किया सम्मानित
सीएम योगी ने 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कुंभ सेवा मेडल अलंकरण समारोह में कुंभ मेला के सफल आयोजन के लिए ड्यूटी पर तैनात रहे 43,377 पुलिसकर्मियों, पीएसी, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को एक महीने के अतिरिक्त वेतन के इनाम की घोषणा की थी। यही नहीं, डीजीपी ओपी सिंह सहित कई अधिकारियों को कुंभ सेवा मेडल व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

600 किमी/घंटा रफ्तार वाली Japan Maglev Train में CM योगी आदित्यनाथ करेंगे 100 KM की परीक्षण यात्रा
UP Digital Hub: YEIDA में ₹400 करोड़ का हाइपरस्केल डेटा सेंटर, Simplast Group का ₹70 करोड़ का नया निवेश