दूसरी लड़की से शादी कर रहा था प्रेमी, मंडप में धमकी प्रेमिका, फिर जो हुआ लोग देखते ही रहे

Published : Feb 19, 2020, 08:18 AM ISTUpdated : Feb 19, 2020, 11:03 AM IST
दूसरी लड़की से शादी कर रहा था प्रेमी, मंडप में धमकी प्रेमिका, फिर जो हुआ लोग देखते ही रहे

सार

किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। जमीन पर घायल पड़ी युवती को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाशी में जुट गई है।  

पीलीभीत ( Uttar Pradesh) प्रेमी युवक के शादी मंडप में प्रेमिका आ धमकी। दो साल से चल रहे लव स्टोरी को सुनाई तो विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। हंगामा देख दुल्हन को लेकर मैरिज लॉन से बारात को लौटना पड़ा। वहीं, युवक के परिजनों ने विरोध कर रही प्रेमिका की इस कदर पिटाई कर दी की वो बेहोश हो गई। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यह मामला बरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है।

ये सुनाई लव स्टोरी
प्रेमिका और प्रेमी एक साथ रुद्रपुर में रहकर नौकरी करते थे। दोनों के बीच करीब दो वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती को मालूम पड़ा कि उसका प्रेमी शादी कर रहा है और वो शादी करने के लिए मंडप में बैठा है। इसी दौरान युवक की प्रेमिका मंडप पर आ धमकी। देखी, पंडित जी शादी के लिए मंत्रोचारण कर रहे थे। वो अपनी लव स्टोरी सुनाते हुए शादी का विरोध करने लगी। 

पिटाई से बेहोश हो गई प्रेमिका
प्रेमिका की लव स्टोरी सुनकर शादी समारोह मे हड़कंप मच गया। बारात दुल्हन सहित लौट गई। उसके बाद प्रेमी युवक के परिजनों ने पीड़ित प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता को लोग तब तक पीटते रहे कि जब तक कि वह जमीन पर गिरकर बेहोश नहीं हो गई।

आरोपियों को खोज रही पुलिस
किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। जमीन पर घायल पड़ी युवती को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाशी में जुट गई है।

जल्द होगी कार्रवाईःएसपी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने कहा कि बरखेड़ा थाने में प्रेमी के साथ युवती के पहुंचने का मामला संज्ञान में आया है। थानाध्यक्ष व सीओ को जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!