मेरठ में देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, शिकायत करने पर पति ने महिला की कर डाली ऐसी हालत

Published : Aug 22, 2022, 06:43 PM IST
मेरठ में देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, शिकायत करने पर पति ने महिला की कर डाली ऐसी हालत

सार

मेरठ में एक युवक ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने जब इसकी जानकारी अपने पति को दी तो उसने पीड़िता की पिटाई कर दी। जिसके बाद महिला ने अपने पति और देवर के खिलाफ थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई है।  

मेरठ:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक ओर जहां भाभी को मां के समान दर्जा दिया जाता है वहीं एक युवक ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। महिला के विरोध करने पर उसे ससुराल में बदनाम कर चुप करा दिया गया। जब पीड़िता ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी अपने पति को दी तो उसके पति ने अपने भाई की जगह पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।

देवर ने किया महिला से दुष्कर्म
इसके बाद पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी और सीओ कोतवाली में अपने पति और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसकी शादी समर गार्डन निवासी युवक से हुई थी। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। पीड़िता ने बताया कि 19 अगस्त की रात को वह अपनी ससुराल में थी। तभी रात में उसका देवर महिला के कमरे में आ पहुंचा और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब उसका विरोध किया तो वह उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा।

शिकायत करने पर पति ने घर से निकाला
अगले दिन महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने पति को दी। महिला का आरोप है कि पति ने यह घटना सुनकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। उसके पति ने कहा कि वह उनके परिवार को बदमान करने की कोशिश कर रही है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार ने बताया कि लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

मेरठ: नाबालिग ने शिक्षक पर लगाया रेप का आरोप, ट्यूशन के बहाने घर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा
योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त