मायावती ने जारी की 51 उम्मीदवारों की लिस्ट, हर पोलिंग बूथ को जिताना है BSP को सत्ता में लाना है का दिया नारा

Published : Jan 22, 2022, 12:48 PM ISTUpdated : Jan 22, 2022, 01:26 PM IST
मायावती ने जारी की 51 उम्मीदवारों की लिस्ट, हर पोलिंग बूथ को जिताना है BSP को सत्ता में लाना है का दिया नारा

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट को जारी करने के साथ ही बसपा सुप्रीमो ने नारा भी दिया है।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। इसी बीच सभी राजनीतिक दल प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी ने भी दूसरे चरण के 55 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी में बीएसपी की सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की सरकार बन सकती है। 
बसपा ने पहली सूची 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिवस के मौके पर जारी की थी। इसके बाद आज दूसरे चरण की 55 विधानसभा सीटों के लिए 51 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। 

मायावती ने पार्टी का दिया नारा
इस दौरान 'हर पोलिंग बूथ को जिताना है बीएसपी को सत्ता में लाना है' का नारा भी सुप्रीमो मायावती ने दिया गया। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घास-पुआल खाने लगा 70 साल का बुजुर्ग, नाद से पिया पानी! यूपी के इस गांव की अनोखी परंपरा देख लोग हैरान
Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल