हरियाणा में अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी बसपा, मायावती के ट्वीट के बाद सतीश मिश्रा ने दी जानकारी

बता दें, मायावती ने जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- बसपा एक राष्ट्रीय पार्टी है, सीट बंटवारे में जेजेपी का रवैया ठीक नहीं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 9, 2019 12:43 PM IST

लखनऊ. बसपा होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में अकेले ही मैदान में उतरेगी। पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हरियाणा में पार्टी कांग्रेस या किसी और पार्टी से गठबंधन नहीं किया जाएगा। बता दें, इससे पहले बसपा ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से गठबंधन किया था।

बता दें, मायावती ने जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- बसपा एक राष्ट्रीय पार्टी है, सीट बंटवारे में जेजेपी का रवैया ठीक नहीं। वहीं, दुष्यंत ने कहा कि हमने बसपा को पूरा सम्मान दिया था। गत 11 अगस्त को दिल्ली में दुष्यंत चौटाला और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जेजेपी-50 व बसपा-40 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात तय थी। 

Latest Videos

हरियाणा में कई बार गठबंधन कर चुकी बसपा
हरियाणा में बसपा ने 1998 में इंडियन नेशनल लाेकदल के साथ गठबंधन किया था। 2009 में कुलदीप बिश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। मई 2018 में फिर से इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर चलने का फैसला किया गया, लेकिन यह गठबंधन 9 महीने बाद ही टूट गया। जींद उपचुनाव में करारी हार के बाद बसपा का इनेलो का अस्तित्व खतरे में नजर आने लग गया। इनेलो के साथ गठबंधन तोड़कर फरवरी 2019 में राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का साथ लेने का मन बनाया है। हालांकि, यह गठबंधन भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया।

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE : Presentation Ceremony of "70th National Film Awards"
Haryana Chunav Result : BJP की जीत के बाद क्या बोले नायब सैनी, किसे दिया क्रेडिट
पहले ही चुनाव में विनेश फोगाट को मिली बंपर जीत, चुनावी अखाड़े में विरोधियों को दे दी पटखनी
LIVE: जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
'कांग्रेस के लिए लोगों ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड' Haryana Election Result के बाद PM Modi ने सुनाया