लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के फैसले का स्वागत करगी BSP,बोलीं मायावती- गरीबों का रखा जाए ख्याल

Published : Apr 11, 2020, 02:07 PM IST
लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के फैसले का स्वागत करगी BSP,बोलीं मायावती- गरीबों का रखा जाए ख्याल

सार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जनहित में लॉकडाउन पर केंद्र सरकार का समर्थन किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर अहम बयान जारी किया है।

लखनऊ(Uttar Pradesh ). बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जनहित में लॉकडाउन पर केंद्र सरकार का समर्थन किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर अहम बयान जारी किया है। मायावती ने ट्वीट में कहा है कि अगर सरकार गहन समीक्षा कर जनहित में लॉक डाउन को आगे बढ़ाने पर कोई फैसला लेती है तो बसपा इसका स्वागत करेगी। मायावती ने इसके साथ ही केंद्र सरकार से अपील की है कि गरीबों, कमजोर तबकों, मजदूरों व किसानों आदि के हितों व इनकी मदद का जरूर ध्यान रखा जाए। 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लॉकडाउन को लेकर तीन ट्वीट किए हैं। मायावती ने लिखा है, " कोरोना वायरस के घातक प्रकोप की वजह से देश में जारी 21-दिवसीय लॉक डाउन को, इसकी हर स्तर पर गहन समीक्षा करके व व्यापक जनहित का भी पूरा-पूरा ध्यान रखकर यदि केन्द्र सरकार इसे और आगे बढ़ाने का कोई फैसला लेती है तो बी.एस.पी. इसका स्वागत करेगी। "

गरीबों मजदूरों का रखा जाए ध्यान 
बसपा सुप्रीमो ने अपने ट्वीट में लिखा है  "केन्द्र व राज्य सरकारों से भी अपील है कि वे इस राष्ट्रीय संकट की घड़ी में जाति, धर्म व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर व कोई भी फैसला लेते समय खासकर गरीबों, कमजोर तबकों, मजदूरों व किसानों आदि के हितों व इनकी मदद का जरूर ध्यान रखें। "

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 449 
उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर 449 तक पहुंच गई है । प्रदेश में तब्लीगी जमात से जुड़े 252 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं। ताजनगरी आगरा का आकंड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वर्तमान समय में आगरा में कोरोना वायरस के 92 पॉजिटिव मामले हैं। इसमें ज्यादातर लोग तब्लीगी जमात से जुड़े हुए लोग हैं। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट