युवक ने पत्नी और बेटे की हत्या का दर्ज करवाया था मुकदमा, 1.5 माह बाद दोनों को इस हालत में देख पुलिस भी हैरान

यूपी के जिले बुलंदशहर में डेढ़ महीने पहले जिस महिला और उसके बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे पुलिस ने मेरठ से बेटे सहित सकुशल बरामद किया है। पुलिस अब गुमशुदगी और कथित हत्या के मुकदमे को सुलझाने में उलझती दिख रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 4, 2022 4:37 AM IST / Updated: Oct 04 2022, 10:17 AM IST

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जिले बुलंदशहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक ने डेढ़ महीने पहले पत्नी और बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, उसे पुलिस ने राज्य के मेरठ जिले से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया है। महिला और उसके बेटे को जिंदा देख पुलिस भी उलझती जा रही है क्योंकि कथित हत्या का केस दर्ज हुआ था, पर यह तो गुमशुदगी है। पुलिस के अनुसार इसकी जांच जारी है कि महिला के पति ने हत्या का मुकदमा क्यों दर्ज करवाया था। इसके अलावा महिला क्यों नाम बदलकर मेरठ में बीते आठ महीने से एक किराए के मकान में रह रही थी।

शादी के बाद युवक रोजगार के लिए गया सऊदी अरब
जानकारी के अनुसार शहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के काजमपुर देवली के ताबिश का निकाह छह साल पहले शहर थाना नगर कोतवाली क्षेत्र की बीसा कॉलोनी में रहने वाली रूहीनाज के साथ हुआ था। दोनों की शादी के बाद एक बेटा भी हुआ। उसके बाद ताबिश रोजगार की वजह से सऊदी अरब चला गया लेकिन साल 2022 में फरवरी के महीने में रूहनीजा अपने बच्चे के साथ अचानक गायब हो गई। इस बात की जानकारी घरवालों ने ताबिश को दी तो वह भारत लौट आया और पत्नी रूहीनाज की तालश में जुट गया। कई दिनों बाद तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

महिला आठ महीने से रह रही थी किराए  के मकान में
रूहीनाज के पति ताबिश ने शक के आधार पर अपनी सास और साले अदनान के खिलाफ नगर कोतवाली में हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी कि रूहीनाज की इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट का पता पुलिस को चल गया। उसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और साइबर टीम की मदद से पुलिस ने रूहीनाज और उसके बच्चे को मेरठ से सकुशल बरामद कर लिया। रूहीनाज पिछले आठ महीने से मेरठ के किराए के मकान में रह रही थी। महिला की कत्ल की झूठी कहनी क्यों बनाई गई, इसकी तह तक जाने के लिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिला सुराग
इस पूरे प्रकरण को लेकर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि थाना नगर कोतवाली में ताबिश ने अपनी पत्नी और बेटे के कत्ल की एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस एफआईआर के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी कि पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रूहीनाज के जिंदा होने का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने रूहीना और उसके बच्चे को बरामद कर लिया है। उनका कहना यह भी है कि ताबिश ने झूठी कहनी क्यों लिखी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ विधिवक कार्रवाई की जाएगी।

चित्रकूट: भैरव बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 की मौत व 15 घायल

Share this article
click me!