आजम खान की यूनिवर्सिटी की दीवार पर चला बुलडोजर, सपा सरकार में बदल ली थी जमीन

Published : Feb 20, 2020, 04:27 PM ISTUpdated : Feb 20, 2020, 07:04 PM IST
आजम खान की यूनिवर्सिटी की दीवार पर चला बुलडोजर, सपा सरकार में बदल ली थी जमीन

सार

सपा शासनकाल में इस जमीन के बदले दूसरी जमीन दे दी गई थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर दी थी। आरोप लगाया कि नियमों के विरूद्ध जाकर जमीन की अदला-बदली की गई है। जांच में आरोप सही पाए गए।  

रामपुर (Uttar Pradesh) । सांसद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की चहारदीवारी पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। यह दीवार चकरोड की जमीन पर बनी थी। बता दें कि सपा सांसद आजम खान जौहर यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं। अतिक्रमण करने के बाद इसकी बाउंड्री वॉल को बनवाया गया था। सपा शासनकाल में इस जमीन के बदले दूसरी जमीन दे दी गई थी।

भाजपा नेता ने की थी शिकायत
सपा शासनकाल में इस जमीन के बदले दूसरी जमीन दे दी गई थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर दी थी। आरोप लगाया कि नियमों के विरूद्ध जाकर जमीन की अदला-बदली की गई है। जांच में आरोप सही पाए गए।

राजस्व परिषद ने दिया था ये आदेश
इस पर प्रशासन ने राजस्व परिषद में वाद दायर करा दिया। इस मामले में पिछले दिनों उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने आदेश दिया था कि चकरोड की जमीन को खाली करा दिया जाए। परिषद ने जमीनों की अदला-बदली को गलत माना था। इस पर प्रशासन ने जमीन पर कब्जा ले लिया, लेकिन इसमें निर्माण कार्य भी हो चुका है। कुलापति आवास का एक हिस्सा चकरोड की जमीन पर बना है। इसी तरह यूनिवर्सिटी की चारदीवारी और एक इमारत का हिस्सा भी चकरोड की जमीन पर है। 

एसडीएम ने दिखाई तेजी
निर्माण को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी सदर प्रेमप्रकाश तिवारी ने नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया था। उपजिलाधिकारी ने चार दिन पूर्व ही कहा था कि समयावधि पूरी हो गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उसी परिप्रेक्ष्य में एक्शन लिया गया। इसके बाद प्रशासन ने चकरोड की जमीन पर कब्जा ले लिया और ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दी। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR