MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Harish Rana Case: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर, मां-बाप की दर्द भरी बात सुन नम हो जाएंगी आंखें

Harish Rana Case: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर, मां-बाप की दर्द भरी बात सुन नम हो जाएंगी आंखें

Harish Rana Parents Reaction: गाजियाबाद के हरीश राणा पिछले 13 साल से कोमा में थे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी है। फैसले के बाद हरीश के माता-पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसने इस पूरे मामले को और भी मार्मिक बना दिया है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 11 2026, 04:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मां बाप की बात सुन भर आएंगी आंखें
Image Credit : X

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मां-बाप की बात सुन भर आएंगी आंखें

कभी सपनों से भरी जिंदगी जीने वाला एक होनहार छात्र, और फिर एक हादसा जिसने सब कुछ बदल दिया। गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा पिछले 13 साल से कोमा की हालत में बिस्तर पर पड़े हैं। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए उन्हें इच्छा मृत्यु देने की अनुमति दे दी है।

कोर्ट के फैसले के बाद हरीश राणा को लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद उन्हें मृत घोषित किया जाएगा। यह फैसला सुनना हरीश के माता-पिता के लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने कहा कि बेटे की हालत देखकर अब यही सबसे मानवीय रास्ता बचा था।

25
मां की बात सुनकर भर आईं सबकी आंखें
Image Credit : X

मां की बात सुनकर भर आईं सबकी आंखें

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जब मीडिया ने हरीश की मां से बात की तो वह भावुक हो गईं। रोते हुए उन्होंने कहा, “क्या ही बताएं... मां-बाप को कैसा लगता होगा। हम कुछ नहीं बोल सकते।” उनकी यह छोटी सी बात ही इस पूरे दर्द को बयान कर देती है, जिसे परिवार पिछले 13 साल से झेल रहा है। हालांकि परिवार ने कोर्ट के फैसले पर संतोष जताया है। उनका कहना है कि उन्होंने यह फैसला मजबूरी में लिया है।

Related Articles

Related image1
Harish Rana Case: 2013 में हादसा, 13 साल की जंग… अब सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की मंजूरी
Related image2
गाजियाबाद के हरीश राणा को कैसे दी जाएगी इच्छामृत्यु? सुप्रीम कोर्ट ने बताया पूरा तरीका
35
पिता बोले – कौन मां-बाप अपने बेटे के लिए ऐसा चाहेंगे
Image Credit : X

पिता बोले – कौन मां-बाप अपने बेटे के लिए ऐसा चाहेंगे

हरीश के पिता अशोक राणा ने भी अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से वे इस मामले को लेकर कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा, “कौन से मां-बाप अपने बेटे के लिए ऐसा चाहेंगे? लेकिन उसकी हालत देखकर हमें यही रास्ता चुनना पड़ा। अब उसे एम्स ले जाया जाएगा।” पिता ने यह भी बताया कि हरीश पढ़ाई में बहुत होनहार था और पंजाब यूनिवर्सिटी में टॉपर रहा था।

यह घटना साल 2013 की है। उस समय हरीश राणा चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान वह अपने हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। इसके बाद से ही हरीश कोमा में चले गए। डॉक्टरों ने उन्हें 100 फीसदी दिव्यांग घोषित कर दिया था। कई साल तक इलाज चलता रहा, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

Supreme Court allows withdrawal of medical treatment to 32-year-old Harish Rana, who has been in a vegetative state for the last 13 years with negligible hope of recovery.

Harish Rana's father, Ashok Rana, says," We had been fighting for this. Which parents would want this for… pic.twitter.com/KU9FFuJt3u

— ANI (@ANI) March 11, 2026

45
इलाज की उम्मीद खत्म होने लगी थी
Image Credit : X

इलाज की उम्मीद खत्म होने लगी थी

परिवार ने हरीश के इलाज के लिए कई अस्पतालों में कोशिश की। डॉक्टरों से सलाह ली और हर संभव इलाज करवाया। लेकिन धीरे-धीरे डॉक्टरों ने भी उम्मीद छोड़नी शुरू कर दी थी। लंबे समय तक बिस्तर पर पड़े रहने के कारण हरीश के शरीर पर गहरे घाव भी बनने लगे थे। बेटे की यह हालत देखकर माता-पिता के लिए हर दिन एक नई पीड़ा जैसा था। इसी वजह से उन्होंने कोर्ट में इच्छा मृत्यु की मांग की।

55
सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट और सलाह के बाद लिया फैसला
Image Credit : Social media

सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट और सलाह के बाद लिया फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला देने से पहले सभी पहलुओं को ध्यान से देखा। एम्स की मेडिकल रिपोर्ट, डॉक्टरों के पैनल की राय, परिवार की बात और केंद्र सरकार का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने यह फैसला दिया। कोर्ट ने साफ किया कि हरीश को अब एम्स के पेलिएटिव केयर विभाग में ले जाया जाएगा। वहां नियमों के तहत धीरे-धीरे मेडिकल ट्रीटमेंट हटाया जाएगा, ताकि उन्हें कम से कम पीड़ा हो।

हरीश राणा का मामला सिर्फ एक कानूनी फैसला नहीं, बल्कि एक परिवार की सबसे कठिन मंजूरी की कहानी है। 13 साल तक बेटे को उम्मीद के सहारे संभालने वाले माता-पिता के लिए यह फैसला शायद सबसे भारी रहा होगा।लेकिन उनके शब्दों में एक ही बात साफ दिखाई देती है, कभी-कभी किसी अपने को दर्द से मुक्ति देना ही सबसे कठिन लेकिन सबसे मानवीय फैसला बन जाता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Uttam Nagar Case : दिल्ली की वो एक महिला, जिसकी वजह से मारा गया तरुण कुमार, यही मर्डर की मास्टरमाइंड
Recommended image2
Yogi Adityanath Meeting: नोबेल विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में रेयर अर्थ टू मैग्नेट प्लांट पर चर्चा
Recommended image3
UP Anganwadi News: आंगनबाड़ी में लागू होगा नया सिस्टम, अब ऐसे मिलेगा पौष्टिक खाना
Recommended image4
Bihar News: एडमिट कार्ड खोला तो दंग रह गया युवक… अपनी फोटो की जगह दिखा कुत्ता
Recommended image5
Hormuz Strait Supply Risk: तेल, गैस के बाद अब फसलों पर भी खतरा, भारत की कृषि और फूड सिक्योरिटी पर असर
Related Stories
Recommended image1
Harish Rana Case: 2013 में हादसा, 13 साल की जंग… अब सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की मंजूरी
Recommended image2
गाजियाबाद के हरीश राणा को कैसे दी जाएगी इच्छामृत्यु? सुप्रीम कोर्ट ने बताया पूरा तरीका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved