CAA आने से मुस्लिमों का जीवन कठिन हो गया : मायावती

Published : Feb 03, 2020, 06:29 PM IST
CAA आने से मुस्लिमों का जीवन कठिन हो गया : मायावती

सार

बसपा अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी ने मुस्लिमों के जीवन को और कठिन बना दिया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस, भाजपा और आप के ‘‘लोकलुभावने घोषणापत्रों’’ के लालच में नहीं आएं।

नई दिल्ली. बसपा अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी ने मुस्लिमों के जीवन को और कठिन बना दिया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस, भाजपा और आप के ‘‘लोकलुभावने घोषणापत्रों’’ के लालच में नहीं आएं।

बसपा जीती तो UP के तर्ज पर होगा दिल्ली का विकास

मायावती ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीतती है तो वह उत्तर प्रदेश में बसपा के शासन की तर्ज पर दिल्ली का विकास करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए और एनआरसी मुद्दों के बाद ‘‘मुस्लिमों का जीवन ज्यादा कठिन हो गया है।’’

उन्होंने लोगों से कहा कि वे ‘‘विपक्षी दलों के हथकंडों से सचेत रहें जो वोट देने के लिए आपको लालच देंगे।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो )
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: कहां बरसेंगे बादल, कहां सताएगी गर्मी? दिल्ली-यूपी, एमपी-छत्तीसगढ़ से बिहार-झारखंड तक IMD का बड़ा अपडेट
Shocking! लखनऊ की इन्फ्लुएंसर को खा गई दहेज की लालच, हैरान कर देगा ये मर्डर केस