3 दोस्तों के साथ मिलकर किया गर्लफ्रेंड से गैंगरेप, हालत बिगड़ी तो चौराहे पर छोड़कर दावत खाने चला गया दरिंदा

पीड़िता ने गंभीर हालत में घर जाने की हिम्मत जुटाई, लेकिन उसकी हिम्मत जवाब दे गई। इसी दौरान अंजान राहगीर उसकी मददगार बना। पीड़िता के बयान के आधार पुलिस रात में सक्रिय हुई और देर रात आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। वह वहां शादी की दावत में था।

Ankur Shukla | Published : Feb 1, 2020 5:38 AM IST / Updated: Feb 01 2020, 11:21 AM IST

आगरा (Uttar Pradesh) । गर्लफ्रेंड को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद अपने फ्लैट में ले गया और तीन दोस्तों को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। उसकी हालत बिगड़ने पर चारों आरोपियों ने उसे भगवान टॉकीज चौराहा पर ले जाकर छोड़ दिया। इसी दौरान एक राहगीर की नजर पड़ी तो युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस मुख्य आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में लगी तो वो अलीगढ़ में शादी की दावत में मिला। जिसे आगरा पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसकी ही मुखबिरी पर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

अस्पताल में इसलिए नहीं कर रहे थे भर्ती
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा बुधवार शाम को बदहवास हालत में भगवान टॉकीज चौराहे पर सड़क किनारे मिली थी। राहगीर युवती ने उसकी हालत देखी तो उसे आटो से न्यू आगरा क्षेत्र स्थित एक हॉस्पिटल पहुंचाएं थे। वहां बिना स्वजनों के भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। 

Latest Videos

इस तरह पीड़िता ने सुनाई आपबीती
न्यू आगरा क्षेत्र स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती न लेने और युवती की हालत गंभीर होने के कारण स्वजन उसे लेकर एसएन इमरजेंसी पहुंचे। वहां होश आने पर उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। छात्रा के मुताबिक मथुरा के रहने वाले दक्ष से उसकी दोस्ती थी। बुधवार को दक्ष उसे टेंपो से ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित एक फ्लैट में ले गया। वहां तीन युवक और आ गए। चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किए। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। ऐसे में वे उसे आटो में लेकर भगवान टॉकीज के पास छोड़ गए।

अलीगढ़ में दावत खा रहा था दरिंदा
पीड़िता ने बताया कि गंभीर हालत में घर जाने की हिम्मत जुटाई, लेकिन सिकंदरा पहुंचने तक हालत बिगड़ गई और उसकी हिम्मत जवाब दे गई। इसी दौरान अंजान राहगीर उसकी मददगार बना। पीड़िता के बयान के आधार पुलिस रात में सक्रिय हुई और देर रात आरोपी दक्ष को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। वह वहां शादी की दावत में था।

पुलिस ने केस किया दर्ज
एसपी सिटी रोहन बोत्रे ने मीडिया को बताया कि स्वजनों ने न्यू आगरा थाने में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दक्ष के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। दक्ष से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। दक्ष ने पुलिस को बताया कि युवती से दुष्कर्म के बाद वह दोपहर बाद अलीगढ़ में एक शादी में शामिल होने चला गया था। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल