डीसीएम की भिड़ंत के बाद टकराई कार, दूल्हा-दूल्हन समेत आठ लोग हुए घायल

कन्नौज में जीटी रोड पर रविवार की सुबह दो मिनी ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई और फिर उसमें कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन समेत आठ लोग जख्मी हुए हैं। देवरिया में शादी के बाद दुल्हन विदा कराकर दूल्हा फिरोजाबाद लौट रहा था।

Asianet News Hindi | Published : Mar 13, 2022 7:30 AM IST

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के जिले कन्नौज के छिबरामऊ में घिलोई गांव के पास रविवार की सुबह जीटी रोड पर दो मिनी ट्रक आपस में टकरा गए। उसके कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दूल्हा दुल्हन समेत आठ लोग जख्मी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों में दो को गंभीर हालत में सैफई और छह लोगों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। कार सवार दूल्हा देवरिया से दुल्हन को विदा कराकर फिरोजाबाद लौट रहा था।

कार सवार बारात लेकर लौट रहे थे घर
हादसे में घायल दूल्हा जिला फिरोजाबाद के मढ़हा फरिया निवासी हरीओम शनिवार को बरात लेकर देवरिया गए थे। शादी के बाद दुल्हन गुड्डी को विदा कराकर रविवार भोर पहर फिरोजाबाद लौट रहे थे। इन दिनों जीटी रोड पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। छिबरामऊ कोतवाली के गांव घिलोई के निकट रात में दो मिनी ट्रक (डीसीएम) की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। दोनों वाहन जीटी रोड पर ही खड़े थे, जिनसे रविवार तड़के चार बजे नव दंपती की ईको कार टकरा गई। 

Latest Videos

चीख-पुकार से पहुंचे गांव के लोग
इस घटना में टकराई कार को कासगंज के बनीपुर निवासी कैलाश चला रहे थे। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन सहित आठ लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंच गए और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को नगला दिलू स्थित अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दो को सैफाई व छह को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मिनी ट्रक चालकों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी थी।

हादसे में यह लोग हुए घायल
इस हादसे में दूल्हा-दूल्हन समेत आठ लोग घायल हुए है। उसमें 50 वर्षीय ओमवीर सिंह पुत्र शिवनाथ, 24 वर्षीय हरिओम पुत्र बुद्ध सिंह, 50 वर्षीय दिवारी लाल पुत्र मिलाल, 52 वर्षीय बुद्धसेन पुत्र मिलाल, 50 वर्षीय उदय पाल, 23 वर्षीय गुड़िया पत्नी हरिओम, 25 वर्षीय छोटू पुत्र उदयपाल, कासगंज के वनीपुर निवासी 32 वर्षीय कैलाश यादव पुत्र नवाब सिंह घायल हो गए है। इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की शुरू हुई स्क्रीनिंग, 50 साल पार को किया जाएगा रिटायर

ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने जारी किया वीडियो, कहा- प्रियंका जी झूठ पर बनी इमारतें ज्यादा दिन खड़ी नहीं रहती

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024