प्रयागराज महानगर महासचिव समेत 30 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए पूरा मामला

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर काफी गुस्सा है। बागपत के बाद संगम नगरी प्रयागराज में भी घटना के बाद विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में विरोध प्रदर्शन प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया था।

Pankaj Kumar | Published : Apr 1, 2022 8:54 AM IST

प्रयागराज: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले का मामले ने तूल पकड़ ही लिया। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर काफी गुस्सा है। इसी कारणवश आप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की लगातार घटनाएं सामने आ रही है। बागपत के बाद अब संगम नगरी प्रयागराज में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी नजर आ रही है। महानगर सचिव सर्वेश यादव समेत 30 कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इनके खिलाफ एफआइआर चौकी इंचार्ज आर के शर्मा की तहरीर पर लिखी गई है। सभी पर कोविड-19 का उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा व अन्य धाराओं पर केस दर्ज हुआ है। प्रयागराज में प्रदर्शन, पुतला दहन और पुलिस से नोकझोक करने पर यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने कहा बिना अनुमति के किया विरोध प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पिछले दिनों हुई घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में भी प्रदर्शन किया था। शहर के सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास जुटे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुस्से का प्रदर्शन करते हुए विरोध किया था। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार का पुतला भी दहल किया। इसकी वजह से पुलिस का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति लिए विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। जिसकी वजह से आम जनमानस को बहुत ही परेशानी का समाना करना पड़ा। पुलिस ने रोकनी की कोशिश करी तो उससे भी नोकझोंक और सरकारी कार्य में बाधा पहुंची। 

सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन की घटना के बाद सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज आरके शर्मा ने लिखित शिकायत थाने में की। उसके आधार पर ही आम आदमी पार्टी के महानगर महासचिव सर्वेश यादव व 30 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

बागपत में भी आप कार्यकर्ता कर चुके है विरोध प्रदर्शन
आपको बता दें कि प्रयागराज से पहले भी आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिमी यूपी प्रभारी ने गुरुवार को बागपत कलक्ट्रेट परिसर में इसी बात को लेकर बीजेपी सांसद व कार्यकर्ताओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग रखी है। अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा नराजगी देखने को मिल रही है। इसी कारणवश कार्यकर्ता धरने पर बैठे है। भाजपा कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप लगाया है। 

जनता के बीच खुद की छवि को जानने के लिए यूपी पुलिस ने शुरू की अनोखी पहल, ट्वि‍टर व फेसबुक के जरिए कराएगी पोल

भजपा सरकार बनने के बाद फिर शुरू हुआ आत्मदाह का सिलसिला, गोसाईगंज पुलिस पर गंभीर आरोप

Read more Articles on
Share this article
click me!