दोपहर करीब 12:30 बजे एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया था। हालांकि वो खुद को आग के हवाले कर पाती इससे पहले वहां मौजूद पुलिसकर्मियों उसको रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल भेजा। महिला ने गोसाईंगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बेटे को फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेज दिया है। 

लखनऊ: योगी 2.0 की सरकार बनते ही एक बीर फिर अत्मदाह का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते कुछ सालों मे विधानसभा औऱ बीजेपी कार्यालय के बाहहर आत्मदाह के प्रयासों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। शुक्रवार को हजरतगंज स्थित भाजपा कार्यलय के बाहर एक ऐसी ही घटना सामने आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने गोसाईंगंज पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
दोपहर करीब 12:30 बजे एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया था। हालांकि वो खुद को आग के हवाले कर पाती इससे पहले वहां मौजूद पुलिसकर्मियों उसको रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल भेजा। महिला ने गोसाईंगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बेटे को फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेज दिया है।

पुलिस पर फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने का आरोप
गोसाईंगंज के रानीखेड़ा बरौना कला की रहने वाली राम प्यारी ने शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। आग लगाने की कोशिश करने जा रही थी। इसी बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ गई। उसे दौड़कर पकड़ लिया। आग लगाने से रोका। राम प्यारी ने हंगामा शुरू किया। राम प्यारी ने आरोप लगाया कि गोसाईंगंज पुलिस ने उनके बेटे को फर्जी तरीके से मुकदमें में फंसाकर जेल भेज दिया है। जबकि उसका कोई सरोकार नहीं है। कई बार थाने भी गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक महिला को सिविल अस्पताल पहुंचा गया है। जहां उसकी हालत ठीक है।

ये था पूरा मामला
गोसाईंगंज पुलिस ने कुछ दिन पहले एक युवती को अगवा कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की कोशिश के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया था। जिसमें पंकज यादव और मोहित शामिल था। इसी मामले को लेकर रामप्यारी ने पुलिस पर आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक युवती के परिवारीजनों ने दोनों को खुद पकड़कर सुपुर्द किया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिखाई मानवीयता, राजधानी में अपने काफिले को रुकवाकर एंबुलेंस को दिया रास्ता

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चौकी प्रभारी, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार