गाजियाबाद में दिल्ली निर्भया कांड जैसा मामला:दो दिन गैंगरेप, गुप्तांग में डाली रॉड, बर्बरता देख कांप जाएंगे आप

यूपी के गाजियाबाद में एक महिला के साथ पांच युवकों ने दो दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पीड़िता के हाथ-पैरों को बांधकर बोरी में भरकर उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने महिला के गुप्तांग में रॉड डाल दी थी। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 19, 2022 8:38 AM IST

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिल्ली की एक महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत की गई। पांच आरोपियों ने महिला को अगवा कर उसके साथ 2 दिनों तक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने हैवानियत की हद पार करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को उसी हालत में सड़क किनारे बोरी में भरकर मौके से फरार हो गए। बता दें कि जब पीड़िता सड़क किनारे बोरी में मिली तो भी रॉड उसके शरीर के अंदर थी। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला खुद भी दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

महिला को अगवा कर 5 लोगों ने किया गैंगरेप
युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। उसने बताया कि 16 अक्टूबर को उसकी बहन अपने भाई के बर्थडे पार्टी में आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद वह महिला को रात साढ़े 9 बजे के आसपास दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़कर आ गया था। इसके बाद महिला वहां पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच रात साढ़े 11 बजे उसके भांजे ने फोनकर बताया कि मां अभी तक घर नहीं पहुंची है। इसके बाद परिजनों ने महिला को तलाश करना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़िता के भाई ने बताया कि पुलिस जिस प्रॉपर्टी विवाद का जिक्र कर रही है, वह प्रॉपर्टी दिल्ली के दुर्गापुरी शाहदरा में है। उसने बताया कि आरोपी पक्ष वहां पर कब्जा नहीं होने दे रहा है। 

पीड़िता के साथ की निर्भया जैसी हैवानियत
जिस कारण उसकी बहन ने कोर्ट में केस फाइल कर रखा है और इस के चलते आरोपी पक्ष उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं पुलिस एफआईआर के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक पीड़िता को बंदूक दिखाकर सड़क से उठाकर ले गए। इस दौरान कार में चार लोग थे। आरोपियों ने पीड़िता को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर एक युवक पहले से मौजूद था। इसके बाद पांचों आरोपियों ने पीड़िता के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने पीड़िता के हाथ-पैर बांध दिए और बोरे में बंद करके फेंककर चले गए। गाजियाबाद के SP सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि बीते 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे यूपी-112 के माध्यम से थाना नंदग्राम पुलिस को जानकारी मिली थी कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है।

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
वहीं दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने बुधवार सुबह ट्वीट करके कहा, "दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिनों तक बलात्कार किया। उसके गुप्तांगों में रॉड घुसा दी। सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है।" SSP गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे मामले की पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि महिला के साथ हुए दुष्कर्म में जो भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई है, वो की जा रही है।

दो साल की मासूम को किडनैप कर दरिंदे ने किया दुष्कर्म, आंतों तक गंभीर चोट आने की वजह से डॉक्टर ने बोली बड़ी बात

Share this article
click me!