चंपावत के चुनाव में सीएम धामी 9 मई को करेंगे नामांकन, कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का अभी तक नहीं हुआ ऐलान

Published : May 05, 2022, 03:45 PM IST
चंपावत के चुनाव में सीएम धामी 9 मई को करेंगे नामांकन, कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का अभी तक नहीं हुआ ऐलान

सार

उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ मई को नामांकन कराएंगे। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। तो वहीं कांग्रेस ने अभी तक किसी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। 

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के उपचुनाव में नौ मई को नामांकन करेंगे। चंपावत की सीट से भारतीय जनता पार्टी के मुख्य चुनाव संयोजक और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ मई को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराएंगे। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है।

चंपावत की सीट से भारतीय जनता पार्टी के मुख्य चुनाव संयोजक और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि सीएम नौ मई को नामांकन करेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन में सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इतना ही गहतोड़ी आगे कहते है कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री को रिकॉर्ड तोड़ वोटों से विजयी बनाने के लिए जुटे हुए है। पार्टी के कार्यकर्ता के साथ-2 आम जनता भी पूरी तैयारी के साथ लगी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा न कर नई नजीर पेश करने की सभी दलों से अपील की है।

विकास में रचा जाएगा इतिहास
बीजेपी के मुख्य चुनाव संयोजक और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी कहते है कि सीएम के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से इलाके में विकास की नया इतिहास रचा जाएगा। यहां के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों से बिक्री शुरू हुई। पहले दिन मात्र चार नामांकन पत्र बिके। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने जानकारी दी कि बुधवार को भाजपा ने नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे। इसके लिए नामांकन पत्र 11 मई तक जमा किए जा सकेंगे।
  
स्थानीय उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस
तो वहीं चंपावत के उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशी के चयन के लिए माथापच्ची में लगा हुआ है क्योंकि अभी तक पार्टी ने किसी भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत का कहना है कि पार्टी आज तक उम्मीदवार के नाम पर ऐलान कर देगी। आगे कहते है कि पार्टी इस उपचुनाव को हल्के में नहीं लेगी। बल्कि भाजपा के दावे और हकीकत को लोगों के सामने रखेगी। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी बाहरी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारने वाली है। जिन तीन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें एक महिला भी है। 

उपचुनाव में आप में होगा नया चेहरा
चंपावत के उपचुनाव में कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी भी नया चेहरा मैदान में उतारेगी। इस साल विधानसभा के आम चुनाव में चंपावत सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे एडवोकेट मदन सिंह महर उपचुनाव में मैदान में उतरने के इच्छुक नहीं है। राज्य प्रवक्ता संगीता शर्मा का कहना है कि प्रत्याशी के चयन के लिए प्रदेश प्रभारी दीपक बाली की अध्यक्षता में काशीपुर में छह मई को बैठक होगी। 

उत्तराखंड में बनेगा देश का पहला जीआई बोर्ड, उत्पादों की मांग बढ़ाने से लेकर पलायन रोकने तक में मिलेगी सफलता

उत्तराखंड: सुरकंडा देवी मंदिर में रोपवे सेवा की हुई शुरुआत, जानिए पहले दिन कितने लोगों ने किया सफर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Cabinet Decision: लखनऊ मेट्रो फेज-1बी और मीरजापुर में नई यूनिवर्सिटी को मंजूरी, पशु चिकित्सा छात्रों का भत्ता तीन गुना बढ़ा
Yogi Cabinet Decision: यूपी में OBC आरक्षण आयोग को मंजूरी, लोहिया संस्थान को मिली 855 करोड़ की सौगात