चंदौली में छात्रों के विवाद को सुलझाने पहुंचे चाचा पर हुआ ताबड़तोड़ हमला, कॉलेज प्रशासन में मचा हड़कंप

Published : Sep 14, 2022, 05:30 PM IST
चंदौली में छात्रों के विवाद को सुलझाने पहुंचे चाचा पर हुआ ताबड़तोड़ हमला, कॉलेज प्रशासन में मचा हड़कंप

सार

यूपी के जिले चंदौली में बुधवार को दो छात्रों मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसे सुलझाने पहुंचे युवक पर दूसरे छात्र गुट ने चाकू से हमला कर दिया। घटना से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। लहूलुहान युवक को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

चंदौली: उत्तर प्रदेश के जिले चंदौली में बुधवार को एक कॉलेज के छात्रों के बीच विवाद हो गया। दो गुट के छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक सुलह कराने आया तो दूसरे गुट के छात्र ने उसी के शरीर पर तबाड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना के बाद से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। युवक को लहूलुहान स्थिति में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है। वहीं दूसरी ओर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इस वारदात को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

सुलह कराने की मिली ऐसी सजा
जानकारी के अनुसार शहर के बबुरी थाना क्षेत्र का मामला है। यहां के स्थानीय कस्बा स्थित अशोक इंटर कॉलेज के बाहर बुधवार को दो छात्रों मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार को अशोक इंटर कॉलेज के बाहर दोनों छात्र आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट की सूचना पर एक छात्र के चाचा संजय कुमार सुलह समझौता कराने के लिए अशोक इंटर कॉलेज के पास पहुंच गए। इसी दौरान दूसरे छात्र गुट ने गुस्से में आकर संजय के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

दस से अधिक बार किया तबाड़तोड़ हमला
घायल होकर युवक जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना के बाद कॉलेज के बाहर भगदड़ कि स्थिति बन गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि इस घटना में घायल संजय मौर्य के शरीर पर 10 से अधिक बार ताबड़तोड़ हमला किया गया था। मौके पर जुटे लोगों ने तुरंत उनको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस प्रकरण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी हुई है।

गोरखपुर में मुस्लिम युवक के घर से मिला शंख-त्रिशुल, खुदाई से पहले ही हुई थी भविष्यवाणी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता