जल्द ही बदलेगा रामलला का स्थान, बुलेटप्रूफ अस्थाई मंदिर में किए जाएंगे स्थापित

राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनने के बाद मंदिर निर्माण के तैयारियां जोरों पर हैं। लेकिन इसके पूर्व सालों से टेंट में विराजमान रामलला का स्थान बदलने की कवायद की जा रही है। ट्रस्ट के न्यासियों ने आपसी बैठक के बाद रामलला विराजमान का स्थान बदलने का लिया है। राम मंदिर निर्माण पूरा होने तक रामलला इस अस्थाई मंदिर में रहेंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 26, 2020 4:12 AM IST

अयोध्या(Uttar Pradesh ). राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनने के बाद मंदिर निर्माण के तैयारियां जोरों पर हैं। लेकिन इसके पूर्व सालों से टेंट में विराजमान रामलला का स्थान बदलने की कवायद की जा रही है। ट्रस्ट के न्यासियों ने आपसी बैठक के बाद रामलला विराजमान का स्थान बदलने का लिया है। राम मंदिर निर्माण पूरा होने तक रामलला इस अस्थाई मंदिर में रहेंगे। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट के आदेश पर ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लेकिन मंदिर निर्माण के लिए टेंट में सालों से विराजमान रामलला का स्थान बदला जाना है। इस बारे में रामलला के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का कहना है कि रामलला के लिए अस्थाई मंदिर की स्थापना कर उसमे उन्हें रखा जाएगा। इसके लिए नया स्थान गैंगवे के निकट थ्री डी बैरियर के पूरब दिशा में स्थान चिन्हित किया गया है। ट्रस्ट के लोगों की सहमति के बाद इस स्थान की साफ़ सफाई करवाई जा रही है। 

Latest Videos

बुलेट प्रूफ होगा अस्थाई मंदिर   
विराजमान रामलला के लिए अस्थाई मंदिर की डिजाइन भी लगभग फाइनल की जा चुकी है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी रुड़की इंजीनियरिंग संस्थान को दी गई है। संस्थान के विशेषज्ञों की देखरेख में तैयार होने वाला ये मंदिर वाटर एवं फायर प्रूफ के साथ ही बुलेट प्रूफ भी होगा। हांलाकि इसकी पुष्टि अधिकारिक तौर से नहीं की गई है। माना जा रहा है कि हिंदी नव वर्ष के शुरुआत में रामलला के स्थान परिवर्तन का काम कर लिया जाएगा। 

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?