चारधाम यात्रा: यमुनोत्री हाईवे बंद होने से जानकीचट्टी में फंसे वाहन, श्रद्धालुओं ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे

यमुनोत्री हाईवे पर अगले तीन दिनों तक आवाजाही बंद रहेगी। यहां भारी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। इस बीच नाराज लोगों ने प्रशासन औऱ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Gaurav Shukla | Published : May 21, 2022 10:04 AM IST / Updated: May 21 2022, 03:37 PM IST

देहरादून: यमुनोत्री हाईवे पर तीन दिनों तक बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। दरअसल बीते बुधवार को यहां रानाचट्टी के पास हाईवे की सुरक्षा दीवार धंस गई। इस बीच किसी तरह से उसे आवाजाही के लायक बनाया जा सका। हालांकि हाईवे फिर से धंसने की वजह से आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। 

कई वाहन और श्रद्धालु जानकीचट्टी में फंसे

Latest Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को यहां तकरीबन 2500 से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं। तकरीबन 200 छोटे-बड़े वाहन जानकीचट्टी में फंसे है। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में फंसे यात्रियों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमें पूछा नहीं जा रहा न ही किसी अन्य तरह से यहां से निकाला जा रहा है। वहीं तीर्थयात्रियों के आक्रोशित होने की जानकारी मिलने के साथ ही यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल स्यानाचट्टी रानाचट्टी के बीच बंद वाले स्थान पर पहुंचे. इसी के साथ अधिकारियों से हाईवे को जल्द सुचारू करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं से थोड़ा इंतजार करने की भी अपील इस दौरान की गई। 

अगले तीन दिनों तक रोकी गई आवाजाही

यमुनोत्री धाम के करीब 18 किमी पहले स्यानाचट्टी और रानाचट्टी के बीच में यमुनोत्री हाईवे की दीवार धंस गई। इससे हाईवे पर तकरीबन 15 मीटर का हिस्सा धंस गया। शुक्रवार की सुबह इस हिस्से में बस को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद ही प्रशासन ने यहां अगले तीन दिन तक वाहनों की आवाजाही को रोक दिया। शनिवार को सुबह से प्रशासन जानकीचट्टी में फंसे वाहनों को निकालने में जुटा हुआ है। प्रशासन ने अगले तीन दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही को यहां रोक दिया है। एसडीएम शालिनी नेगी ने जानकारी दी कि भूधंसाव के चलते हाईवे संकरा हो गया। वहीं बड़े वाहनों का ऊपरी हिस्सा चट्टान में लगने से आवाजाही भी संभव नहीं हो सकी। 

उत्तराखंड सरकार के हाथ से गया रानीबाग-नैनीताल रोपवे प्रोजेक्ट, अब NHAI कराएगी निर्माण

उत्तराखंड में छात्रों ने फिर से दलित रसोइया का खाना खाने से किया इंकार, जानें पूरा मामला

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma