यूपी चुनाव: लखनऊ पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर फेंका गया केमिकल, आरोपी गिरफ्तार

Published : Feb 01, 2022, 05:17 PM IST
यूपी चुनाव: लखनऊ पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर फेंका गया केमिकल, आरोपी गिरफ्तार

सार

लखनऊ पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर केमिकल फेंकने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को दो लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

लखनऊ: कांग्रेस के स्टार प्रचारक और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर एक कार्यक्रम के दौरान केमिकल फेंका गया। हालांकि इस दौरान वह बाल-बाल बच गए। लेकिन दो कार्यकर्ताओं पर केमिकल पड़ गया। पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। डीसीपी सेंट्रल राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

गौरतलब है कि माल एवेन्यू इलाके में कन्हैया कुमार का एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम के तय समय के अनुसार है दोपहर तकरीबन 1 बजे कन्हैया कुमार वहां पहुंचे। वहां पहले से मौजूद एक युवक ने चिल्लाते हुए कन्हैया कुमार को देशद्रोही बताते हुए उन पर बोतल से कोई तरल पदार्थ फेंका। गनीमत रही की तरल पदार्थ कन्हैया पर नहीं पड़ा। हालांकि इसका शिकार वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ता सोजब हुसैन और सफदर अब्बास हो गए। 

एसीडीपी सेंट्रल राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि तरल पदार्थ फेंकने वाले युवक का नाम देवांश बाजपेयी है। उसे पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: जेवर एयरपोर्ट, हवाई कनेक्टिविटी और EV बसों को मिला बड़ा बजट सपोर्ट
UP Budget 2026-27: पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए 32,090 करोड़, गांवों के विकास पर जोर