बार में पार्टी के बाद संदिग्ध हालत में हाइवे पर मिला था चीनी नागरिक, इलाज के दौरान मौत

Published : Sep 04, 2019, 04:29 PM IST
बार में पार्टी के बाद संदिग्ध हालत में हाइवे पर मिला था चीनी नागरिक, इलाज के दौरान मौत

सार

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 105 के पास शुक्रवार को घायल अवस्था में मिले चीनी नागरिक की मंगलवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गयी।

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 105 के पास शुक्रवार को घायल अवस्था में मिले चीनी नागरिक की मंगलवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए उनके परिजनों का इंतजार कर रही है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक, चीनी नागरिक जांग लिसू उर्फ एरिक बिजनेस मीटिंग के सिलसिले में 4 अगस्त को नोएडा आए थे। वह सेक्टर 70 स्तिथ एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे। 29 अगस्त की रात को वो सेक्टर 63 में स्तिथ बैटरी बनाने वाली कम्पनी चलाने वाले संदीप कुमार व उनकी एक महिला दोस्त के साथ सेक्टर 18 के एक बार में पार्टी कर रहे थे। पार्टी के बाद तीनों कार से वापस लौटे थे। संदीप और महिला तो घर पहुंच गए, लेकिन एरिक गेस्ट हाउस नहीं पहुंचे। 

पुलिस ने बताया की तहरीर के अनुसार, इन लोगों ने ज्यादा ड्रिंक की थी। एरिक बार-बार खिड़की से बाहर निकल रहा था। हो सकता है उसी के चलते एरिक कार से कहीं गिर गया हो जिसका संदीप और महिला को पता नहीं चला। दोनों ने एरिक को उस रात फोन भी मिलाया था, लेकिन बात नहीं हो पाई थी। अगले दिन एरिक एक्सप्रेस वे पर गम्भीर हालात में पड़ा मिला। आनन फानन में उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को मौत की सूचना दे दी गई है।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tamil Nadu Express Horror: ट्रेन की जनरल बोगी में मिला ऐसा ट्रॉली बैग, खोलते ही उड़ गए होश
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल