इलाज के बहाने तांत्रिक के पास ले गया रिश्तेदार, झाड़-फूंक के नाम पर महिला से किया गैंगरेप

Published : May 18, 2022, 12:26 PM ISTUpdated : May 18, 2022, 12:39 PM IST
इलाज के बहाने तांत्रिक के पास ले गया रिश्तेदार, झाड़-फूंक के नाम पर महिला से किया गैंगरेप

सार

चित्रकूट में महिला अपनी चचेरी बहन के लिए इलाज के लिए गई थी। लेकिन इलाज के बहाने झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक और रिश्तेदार ने महिला को हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं दोनों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। 

चित्रकूट: राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना दुष्कर्म की घटनाओं को सुनते है। नए तरीके अपनाकर महिलाएं, किशोरियां, युवतियां सभी हैवानों का शिकार बन रही है। लेकिन इस बार राज्य के चित्रकूट जिले में नए तरीके से अपनी दरिंदगी को दिखाया है। झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 

दूसरे आरोपी की पुलिस कर रही तलाश
यह मामला मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक विवाहिता के साथ महिला के साथ उसकी बहन के जेठ और तांत्रिक ने मिलकर गैंगरेप किया। अब महिला ने पुलिस को इसके बारे में बताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया है, उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर दूसरे आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है।

आरोपियों ने बारी-बारी से किया बलात्कार
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी चचेरी बहन ने उसे अपने ससुराल बुलाया था। क्योंकि काफी लंबे समय से सिरदर्द से परेशान थी और उसी के इलाज के लिए उसकी चचेरी बहन ने अपने ससुराल बुलाया था। इसी के इलाज के लिए वह बहन के यहां गई थी। उसका इलाज करवाने के नाम पर बहन का जेठ संतलाल निषाद उसे तांत्रिक राम बाबू उर्फ बंगाली बाबा के पास ले गया। दोनों ने मिलकर झाड़-फूंक का बहाना कर उसे यमुना नदी के किनारे ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी
दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपियों ने पीड़ित महिला को वारदात के बारे में किसी को भी बताने के लिए मना किया। अगर ऐसा किया तो जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी वजह से महिला घबरा गई और उसने उस दिन तो किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन कुछ समय बाद पीड़ित युवती ने अपनी बहन को पूरी बात बताई। जिसके बाद चचेरी बहन उसे सीधे लेकर पुलिस के पास पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 

गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गंभीर धाराओं में एक मामला दर्ज कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन एक अन्य आरोपी फरारा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। महिला को पुलिस ने मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं महिला की काउंसलिंग भी करवाई जा रही है। पीड़िता की बहन ने अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए उठाया यह कदम काफी सराहनीय है। अन्यथा पीड़ित महिला डर की वजह से कभी कोई कदम नहीं उठा पाती।

ज्ञानवापी मस्जिद सुनवाई के बीच वाराणसी में आज वकीलों की हड़ताल, जिला बार एसोसिएशन ने किया ऐलान

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मस्जिद में पूरा हुआ सर्वे, जानें 3 दिन में क्या हुआ और अब तक क्या-क्या मिला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?
एग्जाम हॉल में अचानक गिर पड़ा छात्र… कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई सांसें, वजह...?