नशे का इंजेक्शन लगाकर क्लीनिक में छात्रा से गैंगरेप, ढूंढ़ते हुए मां पहुंची तो डॉक्टर ने कहा- पेट दर्द है, बोतल चढ़ रहा है

Published : Dec 04, 2019, 01:18 PM ISTUpdated : Dec 04, 2019, 02:22 PM IST
नशे का इंजेक्शन लगाकर क्लीनिक में छात्रा से गैंगरेप, ढूंढ़ते हुए मां पहुंची तो डॉक्टर ने कहा- पेट दर्द है, बोतल चढ़ रहा है

सार

हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा 22 नवंबर को कॉलेज जा रही थी। रास्ते में गांव का ही निवासी राज उसे मिला। छात्रा ने उसे बताया कि तबियत ठीक नहीं लग रही है। इस पर युवक उसे अपने परिचित डॉक्टर के क्लीनिक ले गया। यहां पर डॉक्टर ने छात्रा की कमर में इंजेक्‍शन लगा दिया, जिससे वह अर्धबेहोशी की हालत में चली गई।


कानपुर (उत्तर प्रदेश) । हैदराबाद और रांची के बाद अब कानपुर से गैगरेप की खबर है। यहां नाबालिग छात्रा को नशे का इंजेक्‍शन लगाकर उसी के पडोसी, डॉक्टर और एक परिचित ने गैंगरेप किया। आरोप है कि शिकायत के बाद दो दिनों तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने एसएसपी आवास पहुंच कर गुहार लगाई तो आनन-फानन में बिधनू पुलिस ने केस दर्ज किया। हालांकि सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने छापेमारी कर पड़ोसी आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया है।

इस तरह पर क्लीनिक गई छात्रा
हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा 22 नवंबर को कॉलेज जा रही थी। रास्ते में गांव का ही निवासी राज उसे मिला। छात्रा ने उसे बताया कि तबियत ठीक नहीं लग रही है। इस पर युवक उसे अपने परिचित डॉक्टर के क्लीनिक ले गया। यहां पर डॉक्टर ने छात्रा की कमर में इंजेक्‍शन लगा दिया, जिससे वह अर्धबेहोशी की हालत में चली गई। इसके बाद तीनों ने उसके साथ बारी-बारी रेप किया।

पीड़िता की मां से कहा, आपकी बेटी के पेट में है दर्द
देर तक घर न पहुंचने पर पीड़िता की मां बेटी को खोजने निकली। उधर रास्ते में उसकी मुलाकात राज से हुई। आरोप है कि राज ने पीड़िता के बीमार होने की बात कही। इसपर वह क्लिनिक पहुंची तो बेटी को ग्लूकोज चढ़ रहा था। जहां डॉक्टर ने बताया कि उसके पेट में दर्द है।

ऐसे खुला राज
दूसरे दिन पीड़िता को घर ले आया गया। होश आने पर छात्रा ने रोते हुए मां से को आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां ने अहमदाबाद में काम करने वाले अपने पति को बेटी के साथ हुई घटना के बारे में बताया। जिसके पिता 1 दिसंबर को गांव आया तो उसने पुलिस से मामले की शिकायत की। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुस्लिम वोटरों के नाम कटे या बढ़े? CEO ने खोला UP SIR का राज, पीलीभीत में बड़ा खेल!
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?