खतरनाक नहीं कोरोना की तीसरी लहर, सतर्कता से ही जीत हासिल : योगी आदित्यनाथ

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोविड प्रबंधन का निरीक्षण किया। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 22, 2022 10:15 AM IST / Updated: Jan 22 2022, 03:47 PM IST

अलीगढ़: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ के पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोविड प्रबंधन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी के कोविड प्रबंधन को देश और दुनिया में सराहा गया है। पीएम मोदी ने स्वंय एक-एक व्यक्ति के जीवन और जीविका को बचाने का प्रयास किया। वह खुद तमाम अभियान की समीक्षा करते हैं। उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी महामारी की तीसरी लहर पूरी दुनिया में है। पहली और दूसरी लहर के दौरान पीए मोदी के निर्देशन में जो भी प्रयास किए गई उसकी सराहना हुआ। पहली और दूसरी लहर में अच्छा काम हुआ है। मैं(सीएम योगी आदित्यनाथ) पहले अलीगढ़ आया था। उस दौरान मैंने खुद देखा था। अब तीसरी लहर में फिर देखने आया हूं। कोरोना की समीक्षा मेरे द्वारा स्वंय की जा रही है। 

सावधानी की है जरूरत, घर में ही ठीक हो रहे लोग
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक नहीं है। लेकिन सतर्कता बहुत जरूरी है। यह लंग्स को प्रभावित नहीं कर रहा है। हालांकि फ्ल्यू होने के चलते बुखार रहता है। लेकिन 4 से 5 दिन में रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। पहले इसमें 15 से 20 दिन लगते थे। ऐसे में सावधानी जरूरी है। सीएम ने कहा कि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो घर में ही ठीक हो रहे हैं। महज एक फीसदी से कम लोग ही अस्पताल में हैं। इसमें सबसे बड़ा किरदार वैक्सीन का है। भारत में बनी दोनों ही वैक्सीन काफी ज्यादा असरदार हैं। अलीगढ़ जिले में 32 लाख डोज दी जा चुकी हैं।

Read more Articles on
Share this article
click me!