Special Story: यहां आजादी के बाद विधायक बनीं सिर्फ पांच महिलाएं, एक महिला विधायक को मिली मंत्रिमंडल में जगह

Published : Jan 22, 2022, 03:15 PM ISTUpdated : Feb 25, 2022, 07:43 PM IST
Special Story: यहां आजादी के बाद विधायक बनीं सिर्फ पांच महिलाएं, एक महिला विधायक को मिली मंत्रिमंडल में जगह

सार

आठों विधानसभा की सीटों में से दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने अभी प्रत्याशियों को लेकर पत्ते खोले हैं। भाजपा में जो आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। उसमें श्रीनगर की विधायक मंजू त्यागी इकलौती महिला हैं। 

राजपूत धर्मेंद्र
लखीमपुर खीरी:
आधी आबादी को मुख्य धारा से जोड़ने की कितनी भी कोशिशें हुई हों। मगर खीरी जिले में यह कवायद कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा सकी। आजादी के बाद से विधानसभा (vidhansabha)का प्रतिनिधित्व करने में जिले से महिलाएं काफी पीछे रहीं हैं।  इस बार भी जिले की अलग अलग सीटों पर टिकट मांगने वाली महिलाओं की भरमार है। जिले की आठ विधानसभाओं में से सिर्फ तीन बार श्रीनगर,एक बार सदर और एक बार मोहम्मदी से चुनाव जीतकर महिलाओं ने विधानसभा में पहुंचकर प्रतिनिधित्व किया। इनमें श्रीनगर सीट से वर्ष दो बार लगातार विधायक चुनी गईं मायाप्रसाद बसपा सरकार में महिला कल्याण विभाग की मंत्री रहीं। 

विधानसभा चुनाव (vidhansabha chunav) को लेकर बिसात बिछ चुकी है। जिले की सदर, निघासन, मोहम्मदी, कस्ता, धौरहरा, पलिया, श्रीनगर और गोला आठ विधानसभा सीटें हैं। इन सीटों पर अभी तक भाजपा के अलावा किसी भी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा आठों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि निघासन सीट पर बसपा ने मनमोहन मौर्या को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मोहम्मदी सीट पर कांग्रेस ने रीतू सिंह को चुनावी समर में उतारा है। आजादी के बाद से अब तक हुए विधानसभा चुनावों में पहली बार 1985 में सदर सीट से कांग्रेस की कांती सिंह विशेन चुनाव जीतकर पहली महिला विधायक बनी थीं। इसके बाद भाजपा से पहली बार शशिबाला भारती विधायक बनीं। मोहम्मदी सीट से भाजपा की कृष्णाराज चुनाव जीतकर विधायक बनीं। इससे पहले वर्ष 1996 में श्रीनगर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं मायाप्रसाद लगातार दो बार बसपा से विधायक रहीं। दोबारा 2002 में श्रीनगर सीट से चुनाव जीतने पर उन्हें बसपा सरकार में महिला कल्याण विभाग का राज्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया था। वर्ष 2017 में श्रीनगर (सुरक्षित) भारतीय जनता पार्टी से मंजू त्यागी ने समाजवादी पार्टी के मीरा बानो को 54939 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। 

आगामी चुनाव में खीरी में 10 से अधिक महिलाएं टिकट की दावेदार 
आठों विधानसभा की सीटों में से दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने अभी प्रत्याशियों को लेकर पत्ते खोले हैं। भाजपा में जो आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। उसमें श्रीनगर की विधायक मंजू त्यागी इकलौती महिला हैं। इस बार निघासन व पलिया सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर दस से अधिक महिलाओं ने चुनाव लड़ने के लिए दावा ठोंका था। इनमें सबसे अधिक संख्या सदर सीट पर थी। सदर सीट पर  पुष्पा सिंह, प्रीति वर्मा, मंजू गुप्ता, सुनैना मनार,रूबी आशुतोष वर्मा आदि शामिल थीं। जिनके हिस्से में निराशा ही आई है।

भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में साथ आए बाबू कुशवाहा, ओवैसी व वामन मेश्राम, कहा- सरकार में होंगे 2 CM और 3 Dy CM

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

तीन मिनट में मौत… पीछे छिपा था ब्लैकमेलिंग वीडियो? लेडी कॉन्स्टेबल पर चौंकाने वाले आरोप
UP SIR: 97% डिजिटाइजेशन पूरा, प्रवासी मतदाताओं के लिए जारी नए निर्देश