सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोभायात्रा और जुलूस को लेकर पुलिस को दिए ये सख्त दिशा-निर्देश

Published : May 08, 2022, 03:28 PM IST
 सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोभायात्रा और जुलूस को लेकर पुलिस को दिए ये सख्त दिशा-निर्देश

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ झांसी के दौरे पर है। जहां पर उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर गहरी नाराज़गी जताई है। सीएम योगी ने धार्मिक कार्यक्रम को लेकर भी एक बयान जारी किया है।

झांसी: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने मंडल की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नाराज़गी व्यक्त की। सीएम योगी ने ललितपुर में हुई घटना को लेकर भी गहरा असंतोष व्यक्त किया और पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में जवाब तलब किया। उन्होंने देर से की गई कार्रवाई पर भी सख्त नाराजगी जाहिर की।

सीएम योगी ने माफियाओं को लेकर जारी किया आदेश
सीएम योगी ने माफियाओं पर जो कार्रवाई होनी चाहिए वो नही हुई है उसको लेकर भी अपनी नाराज़गी व्यक्त की है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 'पेशेवर माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। सीएम ने कहा कि माफियाओं के प्रति संवेदना ना हो, आम आदमी के प्रति संवेदना होनी चाहिए। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर जो उतारे गए हैं, वह फिर से ना लगें, इसको सुनिश्चित करने को भी सीएम ने कहा। इसके साथ ही साथ आवाज सीमित रहे परिसर के बाहर ना जाने पाए यह भी ध्यान रखने की सीएम ने सलाह दी. उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी की जवाबदेही भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।'

धार्मिक कार्यक्रम को लेकर बोले सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक कार्यक्रम को लेकर कहा कि 'धार्मिक कार्यक्रम धर्म स्थल पर हों, जुलूस यात्रा तब निकालें जब उसकी अनुमति हो तभी आयोजन किया जाए। इसके अतिरिक्त अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, इसे भी सख्ती से रोकने के निर्देश दिए। सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा से पूर्व बुंदेलखंड के परंपरागत साहित्य, इतिहास, कला संस्कृति एवं अन्य धरोहरों को मंडल प्रशासन द्वारा संरक्षित करने के किए जा रहे प्रयासों की पुस्तिका का मुख्यमंत्री योगी ने विमोचन किया।'


बैठक में मौजूद थे ये मंत्री और सासंद
इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, राज्य मंत्री श्रम विभाग मन्नू लाल कोरी, सांसद झांसी-ललितपुर अनुराग शर्मा, विधायक सदर- रवि शर्मा, विधायक बबीना- राजीव सिंह पारीछा, विधायक गरौठा- जवाहर लाल राजपूत वहां मौजूद रहे।

 

लाउडस्पीकर को लेकर सीएम योगी के तेवर तल्ख, दिया ये बड़ा बयान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका