ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

Published : May 08, 2022, 03:15 PM IST
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

सार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी, कौडियाला के पास रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक कार लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गंगा नदी के तट के समीप जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत  हो गई।

देहरादून: उत्तराखंड में रविवार को ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तोता घाटी से आगे एक कार ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे। 

तोता घाटी के निकट हुआ हादसा
ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तोता घाटी से आगे रविवार की सुबह 6:30 से 6:45 के बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार शादी की खरीदारी कर के आ रहा था। जिसमें परिवार के पांच लगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टाम ने मौके पर रेस्क्यू में जुटी रही। 

कार में पांच लोग थे सवार
सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ब्यासी से SI नीरज चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू हेतू घटनास्थल पर पहुंची। ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन इग्निस कार (UP15 DL 1061 ) में सवार 05 लोग ऋषिकेश से चमोली जा रहे थे, जो वाहन अनियंत्रित होने से 300 से 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। वाहन में सवार 05 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिनके शवों को SDRF व स्थानीय पुलिस द्वारा निकाला जा रहा है। 

ये है मृतकों के नाम
1. पिंकी उम्र 25 वर्ष, पुत्री श्री त्रिलोक सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली। 
2. प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष, पुत्र देव सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली। 
3. भगीरथी देवी उम्र 36 वर्ष, पत्नी प्रताप सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली। 
4. विजय पुत्र प्रताप सिंह, उम्र 15 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली। 
5. मंजू पुत्री प्रताप सिंह, उम्र 12 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।

चारधाम तीर्थयात्रियों को इस बार चुकाने पड़ रहे हैं 600 रुपए ज्यादा, सामने आ रही ये बड़ी वजह

केदारनाथ धाम के खुले कपाट और पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा, जानिए क्या रहा विशेष

खाली होते पहाड़ी गांव राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बन रहे खतरा, हो रहे पलायन को लेकर मांगी गई रिपोर्ट

पर्वतीय मार्गों पर चार घंटे तक बढ़ाई गई वाहनों को चलाने की अवधि, जानें अब क्या होगा नया समय

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका