विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन पर बोले सीएम योगी- वैज्ञानिक शोध पत्र लिखें और पेटेंट कराएं

Published : Jun 25, 2022, 02:11 PM IST
 विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन पर बोले सीएम योगी- वैज्ञानिक शोध पत्र लिखें और पेटेंट कराएं

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकेटीयू में शुरू हुए दो दिवसीय विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विज्ञान भारती के पांचवे राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ किया और लोगों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकेटीयू में शुरू हुए दो दिवसीय विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विज्ञान भारती के पांचवे राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ किया और लोगों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है।
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वैज्ञानिकों से आह्वान किया है कि वह जिस क्षेत्र में हैं, वहां से ज्यादा से ज्यादा सोध पत्र लिखें। नए शोध कार्यों और अनुभवों को सामने लाएं। नए शोधार्थियों को उनके बारे में बताएं। 

एकेटीयू में शुरू हुआ दो दिवसीय विज्ञान भारती कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी शनिवार को एकेटीयू में शुरू हुए दो दिवसीय विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। सीएम योगी ने कहा "कोई भी नया ज्ञान विज्ञान है। ज्ञान जहां से भी आए उसे ग्रहण करना चाहिए। यही वैज्ञानिक दृष्टि है। हमारे यहां मंत्रों में भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण झलकता है। कहा गया है कि कोई वस्तु नष्ट नहीं होती पूर्णता बनी रहती है। हम सरकारी काम भले ही अंग्रेजी में करते हैं लेकिन घर के कार्यक्रम भारतीय पद्धति से करते हैं। अंग्रेजी में वैज्ञानिक दृष्टि नहीं है।"
 सीएम योगी ने आगे कहा कि 'कौन मुहूर्त कब होगा, यह हमें भारतीय पद्धति से ही स्पष्ट पता चलता है। सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, पूर्णिमा और अमावस्या कब होगी? इसकी सही जानकारी भारतीय पंचांग से ही मिलती है। मनुष्य, में ही संवेदना नहीं होती बल्कि हर एक जंतु में संवेदना होती है। यह दृष्टि दुनिया को हमारे वैज्ञानिकों ने दी। हमारे दर्शन में हजारों साल पहले गीता ज्ञान में बता दिया गया कि आत्मा अमर है।'

सीएम ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं विज्ञान विषयक पुस्तक का किया लोकार्पण 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं विज्ञान विषयक पुस्तक के हिंदी व मराठी संस्करण का लोकार्पण भी किया है। कार्यक्रम में विज्ञान भारती के निवर्तमान अध्यक्ष पद्मभूषण डॉ. विजय भटकर, अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. शेखर मांडे, एकेटीयू के कुलपति प्रोफेसर आदित्य मिश्रा, आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर व देश भर से आए विज्ञान भारती के पदाधिकारी मौजूद थे।

सरयू में स्नान कर रहे दंपत्ति से मारपीट की करणी सेना ने ली जिम्मेदारी, कहा- आगे भी उठाएंगे ऐसे कदम

सरयू नदी में पति को पीटने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा, वायरल वीडियो के बाद एक्टिव हुई पुलिस

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

GDA Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में सरकारी प्लॉट खरीदने का मौका, 14 लाख से शुरू होगी कीमत
UP Smart Meter News: यूपी बिजली उपभोक्ताओं की मौज, अब स्मार्ट मीटर का आएगा पोस्टपेड बिल, बकाया चुकाने को मिलेंगी 10 किस्तें