सीएम योगी ने कहा- पुलिस या निर्दोष लोगों पर कोई गोली चलाएगा तो हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते

Published : Jan 17, 2021, 12:43 PM IST
सीएम योगी ने कहा- पुलिस या निर्दोष लोगों पर कोई गोली चलाएगा तो हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते

सार

सीएम ने कहा कि बहुत जल्द ओवैसी जैसे लोग भी मानेंगे कि राष्ट्र के प्रति, हिंदुत्व के प्रति भारतीय जनता पार्टी की वैचारिकी ही सत्य है। जल्द ही वह भी हमारे नजरिये को सत्य मांगेंगे। ओवैसी जैसों को भी बोलना पड़ेगा कि भारत माता के प्रति जो हमारी भावना है, वह सही है।

लखनऊ (Uttar Pradesh) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस या निर्दोष लोगों पर कोई गोली चलाएगा, तो हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते। एक समय था जब यूपी में पुलिस आगे भागती थी, अपराधी दौड़ाता था। आज वह रूप है कि पुलिस को देख अपराधी रुख बदलता है, फिर भी अगर कोई दुस्साहस करता है तो फिर जोरदार भिड़ंत भी होती है, जो लोग अपराध और अपराधियों के हिमायती हैं, जिनके निहित स्वार्थ हैं, वही कभी फेक न्यूज कभी फर्जी मुठभेड़ का राग अलापते हैं। 

राम भक्तों पर गोली चलाने वाले अब बोलेंगे राम हमारे हैं
AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति से जुड़े एक सवाल पर सीएम ने कहा कि यह लोकतंत्र है। यहां जनता सबको रास्ते पर ले आती है। रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग आज कह रहे हैं कि राम हमारे हैं। यानी हमारा आंदोलन सही था, हम सत्य के मार्ग पर हैं। 

ओवैसी को लेकर कही ये बातें
सीएम ने कहा कि बहुत जल्द ओवैसी जैसे लोग भी मानेंगे कि राष्ट्र के प्रति, हिंदुत्व के प्रति भारतीय जनता पार्टी की वैचारिकी ही सत्य है। जल्द ही वह भी हमारे नजरिये को सत्य मांगेंगे। ओवैसी जैसों को भी बोलना पड़ेगा कि भारत माता के प्रति जो हमारी भावना है, वह सही है।

यूपी में कोई चीज फेक
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई चीज फेक नहीं है सब ट्रांसपैरेंट है। आज उत्तर प्रदेश में कोई पलायन नहीं हो रहा। 
 
PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
3 महीने के बच्चे के पेट में मिला 8 हफ्ते का भ्रूण, बरेली में डॉक्टर भी रह गए हैरान