CM योगी ने अफसरों को वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने के दिए निर्देश, 24 दिनों में 4 करोड़ डोज देने का रखा लक्ष्य

Published : Dec 09, 2021, 10:39 AM IST
CM योगी ने अफसरों को वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने के दिए निर्देश, 24 दिनों में 4 करोड़ डोज देने का रखा लक्ष्य

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड टीकाकरण को और तेज करने के प्रभावी प्रयास किए जाएं। प्रदेश में 8 से 31 दिसंबर तक 4 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य रखा जाए। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में आरटीपीसीआर जांच लैब संचालित हैं। कोरोना टेस्ट की संख्या को तीव्र गति से बढ़ाया जाए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के निर्देशन में प्रदेश के भीतर वैक्सीनेशन (Vaccination) की रफ्तार तेज की जा रही है। इसी बीच सामने आए कोरोना के नए वैरिएंट (covid new varient)  को लेकर यूपी सरकार (UP Government) पूरी तरह सख्त हो गयी है। इसी के चलते बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अफसरों ने खास बैठक की। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन को और तेज करने के प्रभावी प्रयास किए जाने के निर्देश दिए हैं। 

31 दिसम्बर तक 4 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाने का रखा लक्ष्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में 8 से 31 दिसंबर तक 4 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य रखा जाए। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए। प्रदेश के हर जिले में आरटीपीसीआर जांच लैब संचालित हैं। कोरोना टेस्ट की संख्या को तीव्र गति से बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश सरकारी आवास में कोविड-19 की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में दिए। 

दूसरे देशों और राज्यों से आ रहे लोगों पर रखी जाए निगरानी: CM योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट के मामले दुनिया के कई देशों में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। दूसरे देशों और राज्यों से प्रदेश आ रहे हर व्यक्ति की जांच की जाए। लक्षण मिलने पर उन यात्रियों को होम क्वारांटीन में भेजकर उनकी मॉनीटरिंग की जाए। 

17 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका वैक्सीनेशन का आंकड़ा
बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए जांच की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए। राज्य में गत दिवस तक 17 करोड़ 7 लाख 33 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 5 करोड़ 50 लाख 21 हजार से लोगों को वैक्सीन  की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। जबकि 11 करोड़ 57 लाख 11 हजार से को पहली डोज लगी है। यह संख्या वैक्सीनेशन के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी का 78.49 प्रतिशत है।

दो दिनों के लिए मॉक ड्रिल कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। मेडिसिन किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी अस्पतालों तथा मेडिकल कॉलेजों में आईसीयू बेड के मेडिकल उपकरणों को क्रियाशील रखा जाए। किसी भी संभावित परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा जाए। इसके लिए 17 व 18 दिसंबर को मॉक ड्रिल की जाए। उन्होंने 16 जनपदों में पीपीपी मॉडल पर स्थापित किए जा रहे मेडिकल कॉलेजों की निर्माण प्रक्रिया को और तेज किए जाने के निर्देश दिए। रीजनल वायरोलॉजी सेंटर की स्थापना की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट