अपराधियों पर बुलडोजर चलवाने वाले CM योगी को जारी करनी चाहिए माफियाओं की लिस्ट: अखिलेश यादव

Published : Dec 14, 2021, 02:51 PM IST
अपराधियों पर बुलडोजर चलवाने वाले CM योगी को जारी करनी चाहिए माफियाओं की लिस्ट: अखिलेश यादव

सार

अपराधियों पर बुलडोजर चलाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपराधियों की सूची जिला स्तर पर क्यों नहीं जारी करते। आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में लोगों की मौत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने फिर से दावा किया कि यूपी में बदलाव होने जा रहा है। हम सभी को साथ लेकर सरकार बनाएंगे।

जौनपुर: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समाजवादी विजय रथ लेकर मंगलवार को जौनपुर पहुंचे। अखिलेश ने भाजपा (BJP) और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लाल रंग का मायने नहीं समझती। यह रंग भावनाओं का होता है।  

सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि उनकी पार्टी जनता के साथ मिलकर भाजपा को प्रदेश और देश से हटा देगी। इसके साथ ही कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीतेगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने चुनावी संकल्प को पूरा नहीं किया। अखिलेश यादव ने कहा कि सभी क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर यूपी का चुनाव लड़ा जाएगा। साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार घोषणा पत्र में किए अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर सकी है। न तो किसानों की आय बढ़ी व न ही बेरोजगारों को नौकरी। तीनों कृषि कानून को किसानों के हित को देखते हुए नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए भूमि सपा सरकार में अधिग्रहित की गई थी, जिसे भाजपा अपना बता पीठ थप-थपा रही है।

सरकार ने किया किसानों का अपमान 

निर्धारित समय से पौने दो घंटे की देरी से आए अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे और महंगाई पर सरकार को घेरा। कहा कि कृषि कानूनों को मजबूरी में वापस लिया गया। सरकार ने किसानों का अपमान किया है।  भाजपा सरकार ने किसानों की किसानी बर्बाद कर दी। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई से आमदनी और कम हो गई हुई।

अखिलेश ने कहा कि अगर कमाई नहीं होगी तो बचत कैसे होगी। इस महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। समाजवादी विजय रथ यात्रा में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, राम अचल राजभर के साथ संजय चौहान और कृष्णा पटेल भी शामिल हुए। 

अपराधियों पर बुलडोजर चलाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपराधियों की सूची जिला स्तर पर क्यों नहीं जारी करते। आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में लोगों की मौत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने फिर से दावा किया कि यूपी में बदलाव होने जा रहा है। हम सभी को साथ लेकर सरकार बनाएंगे। 

नौ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे अखिलेश

अखिलेश यादव आज दो दिवसीय दौरे पर जौनपुर पहुंचे हैं।  विजय रथ यात्रा के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। पहले दिन वह दो स्थानों और दूसरे दिन चार स्थानों पर सभा को संबोधित करेंगे। जौनपुर जिले में विधानसभा की नौ और लोकसभा की दो सीटें हैं। विधानसभा की नौ में से चार पर भाजपा, तीन पर सपा, एक सीट पर  अपना दल और एक सीट पर बसपा का कब्जा है। 

जौनपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव दो दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। वे अपनी समाजवादी विजय रथयात्रा को लेकर मंगलवार को यहां पहुंचे हैं। इस बीच उनके स्वागत में सपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा। जगह-जगह अपने नेता को देखने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता जोश में नजर आए. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में जो बड़ी-बड़ी नौकरियां निकलीं, उनका पेपर लीक हो गया। कभी परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। यह सरकार का कामकाज है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए